फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Negligence Instead quarantining security personnel duty corona positive patient committed suicide hospital

लापरवाहीः सुरक्षाकर्मियों को क्वारंटीन करने के बजाय ड्यूटी पर बुला लिया, आत्महत्या करने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज को पहुंचाया था अस्पताल

Wed, 05 Aug 2020 12:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Negligence Instead quarantining security personnel duty corona positive patient committed suicide hospital
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 की सिक्योरिटी गार्ड यूनियन ने अस्पताल प्रबंधन पर सुरक्षाकर्मियों की अनदेखी का आरोप लगाया है। यूनियन के प्रधान त्रिलोचन सिंह का कहना है कि दो दिन पहले जिस कोरोना पॉजिटिव मरीज ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी, उस मरीज को उठाकर इमरजेंसी में पहुंचाने वाले सुरक्षाकर्मियों की सेहत से अब अस्पताल प्रबंधन अब खिलवाड़ कर रहा है। चार सुरक्षाकर्मियों में से सिर्फ एक को ही क्वारंटीन किया गया है जबकि बाकी के तीनों सुरक्षाकर्मियों को मंगलवार से ड्यूटी पर बुला लिया गया है। यूनियन प्रधान का कहना है कि मानक के अनुसार, संक्रमित मरीज को छूने वाले चारों सुरक्षाकर्मियों का कोरोना टेस्ट किया जाना अनिवार्य है लेकिन अस्पताल प्रशासन मनमानी कर रहा है। सुरक्षाकर्मियों के अनुसार, मरीज को उठाने के दौरान उनके हाथ में मरीज का खून भी लग गया था। ऐसी स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उसके बावजूद उन चारों गार्डों का कोरोना टेस्ट कराने की बजाय 1 को क्वारंटीन कर बाकी को ड्यूटी पर बुला लिया गया है। ऐसी स्थिति में उन गार्डों के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कोरोना से बचाव के मानकों के अनुसार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed