फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Negligence in taking oath, MLA read affirmation solemnly with oath to God

Chandigarh News: शपथ ग्रहण में लापरवाही, विधायकों ने ईश्वर की शपथ के साथ सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान पढ़ा

Tue, 29 Oct 2024 02:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Negligence in taking oath, MLA read affirmation solemnly with oath to God
चंडीगढ़। विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान एक लापरवाही सामने आई है। शपथ ग्रहण के दौरान विधायकों ने ईश्वर की शपथ लेने के साथ सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान भी पढ़ा। जबकि नियमानुसार दोनों से किसी एक को पढ़ना होता है। हाईकोर्ट के एडवोकेट व विधायी मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने इस लापरवाही को उजागर करते हुए इसकी शिकायत राजभवन व विधानसभा में भेजी है। उन्होंने बताया, शपथ ग्रहण के दौरान जब विधायक शपथ ग्रहण कर रहे थे तो उस दौरान प्रोटेम स्पीकर या विधानसभा सचिव हस्तक्षेप करना चाहिए था, मगर किसी भी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। यह गंभीर चूक है। उन्होंने कहा- शपथ ग्रहण का जो प्रारूप है, उसमें स्पष्ट उल्लेख है कि मैं, अमुक (विधायक का नाम), जो विधानसभा का सदस्य निर्वाचित हुआ हूं, ईश्वर की शपथ लेता हूं ( अथवा) सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं की मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण रखूंगा और जिस पद को मैं ग्रहण करने वाला हूं उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगा। उपरोक्त प्रारूप के अनुसार विधानसभा के हर नव-निर्वाचित सदस्य को यह विकल्प दिया गया है कि अगर वह ईश्वर में आस्था रखने वाला अथवा आस्तिक है, तो वह ईश्वर के नाम से विधायक पद की शपथ ले सकता है। अगर वह इस प्रकार ईश्वर की शपथ नहीं लेना चाहता है, तो वह सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान भी कर सकता है मगर एक ही समय पर दोनों का एक साथ प्रयोग नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, इस बार 40 विधायक नए हैं, तो उन्हें पहले ही इस बार में दिशा-निर्देश देना चाहिए।शपथ लेने वालों में सबसे पहले मुख्यमंत्री शामिल थे। उसके बाद मंत्रियों व विधायकों ने भी शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed