फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NEET JEE Exam: NSUI on Hunger Strike, Police Takes Action Against Manoj Lubana

NEET-JEE Exam: भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई नेता लुबाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2020 03:52 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Aug 2020 03:52 PM IST
सार

  • जेईई-नीट के विरोध में एनएसयूआई नेता मनोज लुबाना तीन दिन से बैठे थे भूख हड़ताल पर
  • पुलिस ने मेडिकल कराकर छोड़ा, लुबाना बोले- परीक्षा केंद्रों पर करेंगे कोरोना से बचाव की व्यवस्था

विज्ञापन
NEET JEE Exam: NSUI on Hunger Strike, Police Takes Action Against Manoj Lubana
मनोज लुबाना को उठाकर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेईई और नीट की परीक्षा आयोजित कराने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के सोशल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज लुबाना और पीयूसीएससी के उपाध्यक्ष राहुल कुमार को पुलिस ने सोमवार को जबरन धरना स्थल से उठाकर हड़ताल खत्म करवा दिया। पुलिस दोनों नेताओं को कांग्रेस भवन से उठाकर सेक्टर-36 स्थित थाने में ले गई और वहां से जीएमएसएच-16 में ले जाकर उनका मेडिकल करवाया। इसके बाद दोनों नेताओं को छोड़ दिया गया।  

विज्ञापन

 
बता दें कि दोनों नेता बीते तीन दिन से सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। सोमवार को कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी में थे। इसी बीच कांग्रेस भवन में अचानक पुलिस पहुंच गई और दोनों नेताओं को धरना स्थल से उठाकर अपने साथ ले गई।   
विज्ञापन


इस दौरान एनएसयूआई के नेता मनोज लुबाना ने कहा कि हमारी टीम परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की मदद करने के लिए मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहेगी। हम सामाजिक दूरी के मानदंडों को सुनिश्चित करने और सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 25 लाख छात्र एक साथ प्रवेश के लिए उपस्थित होंगे, जबकि इस समय सोशल डिस्टेंसिंग की बेहद जरूरत है। अभी परीक्षा आयोजित करना किसी गंभीर खतरे को आमंत्रित करना होगा। वहीं, राहुल कुमार ने कहा, हम परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे हैं न कि रद्द करने की नहीं। उनके समर्थन में प्रदेश उपाध्यक्ष शुभ सेखों, सुखजीत सुक्खी, परगट बराड़, करन रंधावा, जशन कंबोज, सर्वोत्तम और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed