फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   neerja bhanot award to lucknow doctor sarojini aggarwal

यूपी के लखनऊ की डॉक्टर को मिला नीरजा भनोट अवार्ड, कर रही एक नेक काम

Fri, 08 Sep 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
neerja bhanot award to lucknow doctor sarojini aggarwal
neerja bhanot award
उत्तरप्रदेश के लखनऊ की एक महिला डॉक्टर को साल 2017 का नीरजा भनोट अवार्ड प्रदान किया गया। ये महिला एक बहुत ही नेक काम कर रही हैं। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने लखनऊ की डॉ. सरोजिनी अग्रवाल को प्रतिष्ठित नीरजा भनोट अवार्ड से सम्मानित किया। यह अवार्ड वीरवार को सेक्टर 31 स्थित  स्थित पीएचडी चेंबर में आयोजित एक समारोह में दिया गया।  इस अवार्ड में डेढ़ लाख रुपये नकद, एक प्रशस्ति पत्र और ट्राफी दी जाती है ।
विज्ञापन


यह पुरस्कार उस भारतीय निडर महिला को दिया जाता है, जिसने सामाजिक अन्याय का डटकर मुकाबला कर पीड़ितों की मदद की हो। वीपी प्रभाकर, कुसुम गुप्ता और कर्नल परविंदर सिंह की ज्यूरी ने सर्वसम्मति से डॉ. सरोजिनी अग्रवाल यह अवार्ड को देने का निर्णय लिया। राज्यपाल की ओर से डॉ. सरोजनी के किए गए कार्यों केलिए पांच लाख की ग्रांट देने की घोषणा की।  पुरस्कार लेने के बाद डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वह यह अवार्ड लेकर काफी खुश है।
विज्ञापन


डॉ. सरोजिनी अग्रवाल मनीषा मंदिर की मां कही जाती है । वर्ष 1978 में डा सरोजिनी ने अपनी आठ वर्षीया बेटी मनीषा को एक कार दुर्घटना में खो दिया था। इस सदमे के बाद उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि वह भविष्य में उन पीड़ित बेसहारा लड़कियों का सहारा बनेगी जो दयनीय और दिशाहीन जीवन जी रही है । उन्होंने मनीषा की याद में  मंदिर स्थापित किया जहां लाचार लड़कियों को आश्रय दिया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में इस मंदिर में 700 लड़कियों को डॉ सरोजिनी द्वारा न केवल घर, कपडे़ और खाना मुहैया करवाया जाता है बल्कि अपार प्रेम, मातृत्व प्रेम और सम्मान दिया जाता है। गौरतलब है कि नीरजा भनोट ने विमान हाइजैक के दौरान अपनी जान गवां कर कई लोगों की जाने बचाई थी। सितंबर 1986 में कंराची एयरपोर्ट में घटित इस हादसे में नीरजा ने पैन एम प्लेन में आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया और पूरे विश्व के लिए मिसाल बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed