{"_id":"610ab9848ebc3ec1f3743c0e","slug":"neeraj-chopra-s-performance-is-amazing-can-create-history-by-winning-a-medal-in-olympics-chandigarh-news-pkl422426284","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन लाजवाब, ओलंपिक में मेडल जीतकर रच सकते हैं इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन लाजवाब, ओलंपिक में मेडल जीतकर रच सकते हैं इतिहास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में जेवेलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। नीरज ने 86.65 मीटर दूर भाला फेंककर भारतीय एथलीट ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में पदक जीतने की आस जगा दी है। ओलंपिक के इतिहास में अब तक इस स्पर्धा में कोई भी भारतीय अब तक पदक नहीं जीत सका है। उड़न सिख मिल्खा सिंह एथलीट में जरूर मेडल जीतने के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन वे भी 0.01 सेंकड से 400 मीटर रेस में चूक गए थे। भारतीयों को इस बार टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा से इस सूखे को खत्म करने की उम्मीद है। फाइनल मुकाबला 7 अगस्त को होगा।
नीरज के प्रदर्शन से कोच नसीम अहमद गदगद
डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र नीरज चोपड़ा ने पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में जेवेलिन थ्रोअर बनने के लिए कई वर्षों तक कोच नसीम अहमद से ट्रेनिंग ली। बुधवार को नीरज के शानदार प्रदर्शन से नसीम अहमद गदगद हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें मंगलवार रात को नींद नहीं आई, क्योंकि सुबह जल्दी नीरज का लाइव प्रदर्शन देखना था। जब सुबह नीरज ने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर दूर भाला फेंका तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि इस राउंड में उनके साथ विश्व के दिग्गज खिलाड़ियाें ने शिरकत की थी। उन्होंने कहा कि नीरज ओलंपिक में मेडल जीतकर करोड़ों भारतीय की आस को पूरा करेंगे।
मेडल जीता तो मिल्खा सिंह की इच्छा होगी पूरी
मिल्खा सिंह जब तक जीवित रहे, उनकी इच्छा रही थी कि कोई भारतीय एथलीट ओलंपिक में मेडल जीत सके। अब मिल्खा सिंह इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन नीरज ओलंपिक में मेडल जीतकर उनकी इच्छा पूरी कर सकते हैं।