{"_id":"84a321394c3c5f7caaabc5e1578d8c72","slug":"need-based-policy-will-implement-in-mohali-before-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को नीड बेस्ड पॉलिसी का तोहफा इस महीने के अंत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को नीड बेस्ड पॉलिसी का तोहफा इस महीने के अंत में
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 01 Mar 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को नीड बेस्ड पॉलिसी का तोहफा इसी महीने के अंत तक मिल जाएगा। इसके बाद लोग अपने मकानों में जरूरत के हिसाब से बदलाव कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा ने दी। वह गमाडा निवासी कल्याणकारी महागठबंधन व उससे जुड़ी संस्थाओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नीड बेस्ड पॉलिसी को लेकर इसी महीने सीएम व डिप्टी सीएम से मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें रणनीति तय की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले गमाडा ने नीड बेस्ड पॉलिसी तैयार की थी। उससे केवल शहर के दो फेजों के दो लोगों को ही फायदा मिल पाया था। जबकि 15 हजार के करीब लोग इससे बाहर हो गए थे। इसके बाद लोगों ने यह मामला पार्षदों व गमाडा अधिकारियों के समक्ष उठाया।
विज्ञापन
जैसे ही मामला सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के पास पहुंचा तो उन्होंने मामला सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के समक्ष उठाया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने गमाडा को नए सिरे से नीड बेस्ड पॉलिसी बनाने का आदेश दिया था। लोगों से सुझाव लिए गए हैं।
इसके अलावा गमाडा की टीम ने विभिन्न इलाकों में जाकर सर्वे किया है। इस मौके एन एस कलसी, पीएल धामी, बृजलाल शर्मा और हरदेव सिंह मौजूद थे।
गमाडा सीए से होगी जल्द ही मीटिंग
गमाडा के पूर्व एक्सईएन व सांसद के तकनीकी सलाहकार ने बताया कि नीड बेस्ड पॉलिसी को अंतिम रूप देने के लिए जब मीटिंग हुई थी। उसमे वह भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि पॉलिसी बनाते समय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके 1992 का एक फैसले की कॉपी भी मिली है। उसको लेकर भी वह जल्द सीए से मिलेंगे।