फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Necessary instructions given to sector officers and police officers

Chandigarh News: सेक्टर ऑफिसरों और पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Thu, 28 Mar 2024 05:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Necessary instructions given to sector officers and police officers
पंचकूला। सेक्टर -1 लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर सेक्टर अफसरों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सेक्टर अफसरों और पुलिस अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग और एएफएम से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक भी मौजूद रही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पहले भाग के तहत कालका विधानसभा क्षेत्र को 20 सेक्टरों और दूसरे भाग में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र को 16 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक अधिकारी को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के 424 पोलिंग बूथों को इन 36 सेक्टरों के अनुसार बांटा गया है। सेक्टर अधिकारी को जिस सेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है वह अपने सभी बूथों पर जाकर वल्नरेबिलिटी मैपिंग की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस रिपोर्ट में अब तक हुई घटनाओं का ब्योरा, बूथ पर अपराधी मतदाताओं की सूची, जेल से बेल पर आए अपराधियों का डाटा, चुनाव के दौरान हुई घटनाओं का ब्योरा और बूथ अनुसार आपराधिक गतिविधियों समेत अन्य जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि इस रिपेार्ट को तैयार करने में सेक्टर ऑफिसर के साथ पुलिस विभाग की तरफ से एसए (सिक्योरिटी असिस्टेंट) और बूथ का जानकार पुलिस अधिकारी, कर्मचारी टीम में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेक्टर ऑफिसर की ओर से वल्नरेबिलिटी मैपिंग के अलावा दूसरी रिपोर्ट एएफएम भी तैयार की जानी है। यह रिपोर्ट बूथ पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं से संबंधित होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप होना चाहिए। जहां पर रैंप की व्यवस्था नहीं है, वहां रैंप तैयार करवाया जाए। इसके अलावा पीने के पानी और शौचालय की समुचित व्यवस्था की जाए। चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव का कार्य बहुत ही संवेदनशील होता है। इसलिए संबंधित सभी अधिकारी पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर ऑफिसरों का व्हाटसअप ग्रुप तैयार किया जाए, ताकि महत्वपूर्ण जानकारियों को तुरंत साझा किया जा सके। इस मौके पर एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, एसडीएम कालका लक्षित सरीन, नगराधीश मन्नत राणा, इलेक्शन नायब तहसीलदार अजय राठी, इलेक्शन कानूनगो कुलदीप सिंह और सेक्टर ऑफिसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed