फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nd tiwari defeated pm narendra modi in dangal of social media and google trends in popularity

सोशल मीडिया के 'दंगल' में एनडी तिवारी ने PM मोदी को दी पटखनी

Fri, 20 Jan 2017 09:58 AM IST
शिवानी अजय अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़
शिवानी अजय अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
nd tiwari defeated pm narendra modi in dangal of social media and google trends in popularity
ND Tiwari
एनडी तिवारी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा से ही गूगल पर सर्च इंजन पर ग्राफ ऐसा उछला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पीछे रह गए। बेटे रोहित संग तिवारी के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा जैसे ही सोशल मीडिया पर शुरू हुई, सर्च इंजन पर तिवारी की जानकारी लेने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन


हालात यहां तक पहुंचे कि दोपहर साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच तिवारी सर्चिंग में पीएम मोदी से भी आगे निकल गए। 12.42 बजे 100 के स्केल पर तिवारी को 95 लोगों जबकि मोदी को महज 55 लोगों ने सर्च किया। ट्विटर और फेसबुक पर लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी।
विज्ञापन


नतीजा यह कि तिवारी टॉप टेन में ट्रेंड करते दिखे। तिवारी के भाजपा में शामिल होने को लेकर अधिकतर लोगों ने पार्टी और उन पर तंज कसे। यहां तक कह दिया गया कि भाजपा भाषण तो विकास और स्वच्छता पर देती है लेकिन तिवारी को साथ लेकर साबित कर दिया कि हमाम में सब नंगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, दिनभर आलोचना झेलने के बाद देर शाम भाजपा की ओर से पुष्टि की गई कि तिवारी नहीं, केवल उनके बेटे रोहित ने भाजपा ज्वाइन की है।

एनडी तिवारी को लेकर किए गए प्रमुख ट्वीट

nd tiwari defeated pm narendra modi in dangal of social media and google trends in popularity
एनडी तिवारी का स्वागत करते अमित शाह
न नर न नारी, सब पर भारी तिवारी, एनडी तिवारी को मेडिकल कराने के बाद भाजपा में लिया गया है। अब वो पुरानी हरकतें दोहराने लायक नहीं रहे।
- राजदर्शन पचौरी

इसी बीच दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस की महिला समर्थक बेवजह परेशान न हो अभी सिर्फ एनडी तिवारी गए हैं, मैं अभी भी कांग्रेस मैं हूँ ।
- गौरव सिंघल

ट्रस्ट बीजेपी हैशटैग की बड़ी कामयाबी। इससे प्रभावित हो एनडी तिवारी ने भाजपा ज्वाइन की।
- इंद्रविक्रम सिंह

मोदी जी हमेशा अपने भक्तों को फंसा देते हैं, कल तक भक्त एनडी तिवारी के नाम पर ट्रोल करते थे आज उन्हें ब्रह्मचारी संस्कारी संत साबित कर रहे हैं।
- अनिरुद्ध शर्मा

5. आसाराम और एनडी तिवारी हौसला देते हैं उम्र को मात देकर कुछ भी कर गुजरने का। उनसे ईर्ष्या न कीजिए ।
- पीयूष पांडे

एनडी तिवारी के बीजेपी मे शामिल होने के बाद तीन साल से जिस विकास की बात मोदी जी कर रहे थे, वो विकास अब शायद एनडी तिवारी जी ही करेंगे।
- एसएस कुमार

भाजपा में पहले योगी थे, अब भोगी भी हैं।
- आशीष गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed