फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ncrease in the price of edible oils by 10 to 15 rupees

खाद्य तेलों के दाम में 10 से 15 रुपये का इजाफा

Sat, 16 Jan 2021 08:44 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
ncrease in the price of edible oils by 10 to 15 rupees
चंडीगढ़। खाद्य तेलों में लगातार बढ़ते दाम से घर का बजट बिगड़ रहा है। हाल ही में फिर से खाद्य तेलों के दाम 10 से 15 रुपये तक बढ़ गए हैं। पिछले चार माह की बात करें तो लगभग 30 से 40 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 मार्केट के दुकानदार कृष्ण कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले खाद्य तेलों के दाम में फिर से उछाल आ गया। इसका सबसे बड़ा कारण हैं माल की आपूर्ति न हो पाना है। खपत के हिसाब से माल नहीं आने से रेट बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव सोयाबीन तेल पर पड़ा है। पांच दिन पहले तक जिस सोयाबीन तेल की कीमत 120 रुपये थी आज 140 रुपये किलोग्राम मिल रहा है। इसी प्रकार सरसों का तेल पांच दिन पहले 120 से 125 रुपये किग्रा था जो अब 130 से 135 रुपये किग्रा मिल रहा है। रिफाइंड पहले 125 से 130 रुपये किलो था, जो अब 140 रुपये किलो मिल रहा है। दुकानदार ने बताया कि लोकल रिफाइंड की एक पेटी (16 पीस) 800 से 900 रुपये मिलती थी, अब वह 1 हजार रुपये की है। इस तरह पिछले तीन से चार माह में लगातार तेल के दामों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed