फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NCMC will be implemented soon: Whether traveling in bus or shopping in the market, people will be able to do with one card

Chandigarh News: जल्द लागू होगा एनसीएमसीः बस में सफर हो या मार्केट में खरीदारी, एक कार्ड से कर सकेंगे लोग

Tue, 30 May 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
NCMC will be implemented soon: Whether traveling in bus or shopping in the market, people will be able to do with one card
चंडीगढ़। शहर में इस वित्तीय वर्ष नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को एक कार्ड मिलेगा, जिसके माध्यम से वह सीटीयू की बसों में टिकट भी खरीद सकेंगे और मार्केटों में शॉपिंग भी कर पाएंगे। इस कार्ड को डेबिट की तरह इस्तेमाल कर एटीएम से पैसा भी निकलवा सकेंगे। इस परियोजना पर परिवहन विभाग ने काम शुरू कर दिया है।एनसीएमसी भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक इंटर ऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है। यह कार्ड उपयोगकर्ता को यात्रा, टोल शुल्क (टोल टैक्स), खरीदारी और पैसे निकालने के लिए भुगतान करने में सक्षम बनाता है। यह रूपे कार्ड तंत्र के माध्यम से कार्य करता है। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को इस वित्तीय वर्ष में चंडीगढ़ में लागू कर दिया जाएगा। इस पूरी परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए एक कंपनी को सलाहकार नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्ड शहरवासियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा क्योंकि इस कार्ड के माध्यम से ही वह कई तरह के ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। सरकार की योजना नेशनल कार्ड के माध्यम से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है, जिसे चंडीगढ़ में लागू करने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन


खुले पैसे रखने का झंझट होगा खत्म
एनसीएमसी कार्ड के लागू होने से सबसे ज्यादा लाभ सीटीयू के यात्रियों को होगा, क्योंकि उन्हें टिकट के लिए खुले पैसे रखने की चिंता रहेगी और न ही टिकट के लिए बार बार नकद भुगतान करना होगा। कार्ड के जरिये ऑनलाइन भुगतान कर बसों में सफर की सुविधा मिलने से यात्रियों की परेशानी काफी कम हो जाएगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य डिजिटल या संपर्क रहित टिकटिंग सुविधा मुहैया करना है। वर्तमान में सीटीयू की बसों में रोजाना सफर करने वालों के लिए एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ सीटीयू की बस के लिए ही किया जा सकता है, लेकिन नए कार्ड से लोग सीटीयू की बसों के अलावा शहर की किसी भी मार्केट में खरीदारी, एटीएम से पैसे निकालने व कार्यों के लिए भी किया जा सकता है। मोबिलिटी कार्ड के आने के बाद लोगों को सीटीयू का स्मार्ट कार्ड नहीं खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन


लोकल रूट के लिए 100 ई-बसें खरीदेगा सीटीयू
शहर की सड़कों पर इस साल के अंत तक 100 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की गवर्निंग बॉडी ने इस ई-बसों को खरीदने की मंजूरी दी है। इन बसों के आने के बाद चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 180 हो जाएगी। वर्तमान में 80 ई-बसें शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं। सीटीयू के डिपो नंबर-4 की 100 डीजल की बसों को सीटीयू इन ई-बसों से रिप्लेस करेगा। विभाग की तरफ से बताया गया कि डिपो नंबर-4 की 100 डीजल बसों की उम्र पूरी होने वाली हैं। वो 14वें साल में चल रही हैं, इसलिए सीटीयू इन डीजल की बसों की जगह 100 ई-बसें खरीदेगा। जल्द ही विभाग की तरफ से बसों के खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed