फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nayagaon Municipal Council's term ends, SDM will take charge

Chandigarh News: नयागांव नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त, एसडीएम संभालेंगे कार्यभार

Sun, 26 Apr 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Nayagaon Municipal Council's term ends, SDM will take charge
नयागांव। नगर परिषद का कार्यकाल शुक्रवार को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। अब परिषद का प्रशासनिक कार्यभार अस्थायी रूप से प्रशासन के हाथों में रहेगा। 27 अप्रैल से खरड़ के एसडीएम गुरमीत सिंह नगर परिषद का कार्यभार संभालेंगे। यह व्यवस्था नई परिषद के गठन तक जारी रहेगी। नगर परिषद का कार्यकाल खत्म होते ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों और आजाद उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इस बार नई वार्डबंदी के चलते चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। इससे मुकाबला कड़ा होने की संभावना जताई जा रही है। पार्षद पद के इच्छुक उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। क्षेत्र में लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है। इससे चुनावी माहौल स्पष्ट रूप से बनता नजर आ रहा है। फिलहाल प्रशासन की जिम्मेदारी होगी कि नगर परिषद से जुड़े जरूरी कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखा जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed