फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nawanshahar top in North India, Patiala gets second place in Punjab in Swachcha survekshan 2020

स्वच्छता सर्वेक्षण: उत्तर भारत में नवांशहर अव्वल, पटियाला को पंजाब में मिला दूसरा स्थान

Thu, 20 Aug 2020 07:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/नवांशहर/राजपुरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/नवांशहर/राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Nawanshahar top in North India, Patiala gets second place in Punjab in Swachcha survekshan 2020
स्वच्छ सर्वेक्षण। - फोटो : फाइल फोटो

स्वच्छता सर्वेक्षण में नवांशहर ने 25 से 50 हजार की आबादी की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। नवांशहर शहर ने छह हजार में से कुल 5 हजार 145 अंक हासिल किए हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने वर्चुअल मीटिंग के जरिए परिणाम घोषित करते हुए नवांशहर नगर काउंसिल को बधाई दी। 

विज्ञापन


नवांशहर शहर ने पिछले साल भी एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में पहली रैंकिंग पाई थी। वैसे इस बार मुकाबला पिछली बार से आसान था। पिछले साल एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की एक ही श्रेणी थी, जबकि इस बार 25 हजार से कम, 25 हजार से 50 हजार, 50 हजार से एक लाख आदि आबादी की कई श्रेणियां थीं। 
विज्ञापन


25 से 50 हजार तक की श्रेणी में पंजाब में 23 और उत्तर भारत के 191 शहर शामिल थे। डीसी दफ्तर में हुई वर्चुअल मीटिंग में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। इस मौके पर एसडीएम जगदीश सिंह जौहल, पूर्व काउंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, पूर्व ईओ जगजीत सिंह जज, ईओ राजीव सरीन, सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सन्नी बगानियां और शहरी प्रधान सूरज खोसला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट एरिया में जालंधर दा पहला नंबर 
स्वच्छता रैंकिंग में जालंधर का कैंटोनमेंट बोर्ड देश के 62 कैंटोनमेंट बोर्ड में पहले नंबर पर आया है। इसे 3670 अंक मिले हैं। इसके अलावा अमृतसर कैंट को 22वां और फिरोजपुर कैंट को 26वां स्थान मिला है। सेना के जवानों ने इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए जहां चार किलोमीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक माल रोड पर बना रखा है, वहीं अलग से साइकिल ट्रैक भी है।

यहां शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं के अलावा टैंक व भारत के स्वतंत्रता संघर्ष से संबंधित और भी कई आकर्षक चीजें भी प्रदर्शित की गई हैं। इसी इलाके में स्थित जवाहर पार्क जालंधर का सबसे बेहतरीन पार्क है। वहां पर बॉयोलोजिकल पार्क के अलावा ओपन जिम भी है। 

कैंट एरिया में हर चौराहे पर पत्थरों को मनमोहक ढंग से सजाया गया है, जहां छोटे-छोटे घोंसले तैयार कर रखे गए हैं। पेड़ों की कतारें दिल जीत लेती हैं। वहीं, कैंट बोर्ड के सिविल इलाकों में भी सड़कों की साफ-सफाई अपने आप में एक बेहतरीन मिसाल है। हालांकि सिविल इलाके में पुराने बाजार हैं लेकिन फिर भी दुकानदारों और बोर्ड में आपसी तालमेल है। 

स्वच्छता सर्वेक्षण में पटियाला पंजाब में दूसरे स्थान पर 

स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में पटियाला को पंजाब का दूसरा साफ शहर घोषित किया गया है। देश के 4 हजार 242 शहरों में सफाई को लेकर हुई प्रतिस्पर्धा में पटियाला को देश में 86वां रैंक मिला है। पटियाला और बठिंडा को दस लाख से कम की आबादी वाले शहरों की रैंकिंग में रखा गया था। देशभर में पटियाला को 86वां और बठिंडा को 79वां रैंक हासिल हुआ है।

रैंकिंग के मामले में बठिंडा भी बीते साल की तुलना में पिछड़ा है। नगर निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर ने पटियाला के पंजाब में दूसरे नंबर पर आने पर अपने स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि तकनीकी कारणों के चलते पटियाला अपनी रैंकिंग को बीते साल की तुलना में बढ़ा नहीं सका है। उन्होंने कहा कि पहले चरण की रैंकिंग के समय सिटी टायलेट, अंडरग्राउंड सेमी बिन, एमआरएफ सेंटरों का काम पूरा नहीं कर सके थे। इसके अलावा डंपिंग मैदान की समस्या के समाधान को लेकर भी कोई काम शुरू नहीं हो सका था।

पहले चरण के स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम आठ से 900 अंक हासिल कर सकता था लेकिन सफाई को लेकर किए जा रहे तकनीकी कामों में देरी के चलते पहले चरण की रैंकिंग में महज 580 अंक हासिल हो सके। इसके बाद के तीन चरणों में पटियाला की रैंकिंग सराहनीय रही। पटियाला ने 3467.35 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) रैंकिंग में पटियाला को डबल प्लस प्वाइंट मिले हैं। इसी तरह से स्टार रेटिंग ऑफ गारबेज फ्री सिटी के लिए कुल 600 अंक रखे गए थे।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में पटियाला को मिलेगी अच्छी रैंकिंग

खुले नालों को बंद करवाने, जैकेब ड्रेन को सुंदर बनाने, राजिंदरा लेक को नया रूप देने, राघोमाजरा के पास ट्रस्ट की जमीन पर बने डंप को साफ करवाने के अलावा डंपिंग मैदान के स्थायी समाधान का काम शुरू करवाने का फायदा अगले साल के स्वच्छता सर्वेक्षण में अवश्य मिलेगा। इसके साथ ही निगम ने अभी से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करवाने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। संजीव शर्मा बिट्टू, मेयर  


राजपुरा उत्तर भारत में 32वें स्थान पर
राजपुरा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तर भारत में 32वां और पंजाब में पांचवा स्थान हासिल किया है। साफ-सफाई, कचरा उठाने, सीवरेज और नालियों को देखते हुए तीन चरणों में स्कोरिंग दी गई है। पिछले साल 2019 में राजपुरा को उत्तर भारत में 32वां और पंजाब में चौथा रैंक मिला था। 2017-18 में राजपुरा को क्रमश: 185वां और 167वां, जबकि पंजाब में 87वां स्थान मिला था।

ईओ राजपुरा नवनीत सिंह का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पिछले दो वर्षों में समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से राजपुरा को स्वच्छ बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई। उन्होंने कहा कि केवल 10 प्रतिशत लोगों का उन्हें सहयोग नहीं मिल पा रहा अगर उनका भी हमें सहयोग मिल जाए तो वह दिन दूर नहीं जब राजपुरा पंजाब में ही नहीं पूरे देश में प्रथम स्थान ग्रहण कर सकता है।

तीसरे से पांचवें नंबर पर पहुंचा मुक्तसर
स्वच्छता सर्वेक्षण में अखिल भारतीय स्तर पर मुक्तसर ने बेशक चार अंकों का सुधार किया। मगर जोन स्तर पर बीते वर्ष तीसरे स्थान पर आने वाला मुक्तसर रैंकिग में पांचवें पायदान पर आ पहुंचा है। पहले देशभर में 139 नंबर पर रहने वाला मुक्तसर अब 135 नंबर पर आ गया। शिअद व कांग्रेस के नेताओं की आपसी खींचतान के कारण यहां पर कोई भी कार्य नहीं हो पाया है। कुछ समाजसेवी इस कार्य में आए लेकिन वह भी हाथ खड़े कर चलते बने। शहर की स्वच्छता पर राजनीति इस कदर भारी रही कि जो कार्य नगर काउंसिल ने शुरू किए थे वह भी ठप हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed