{"_id":"646e3dc8e580660382084cc3","slug":"navpreet-kaur-of-ludhiana-secured-third-position-in-punjab-in-class-12th-exam-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Board Result: 12वीं में लुधियाना की नवप्रीत कौर ने पंजाब में हासिल किया तीसरा स्थान, 99.40 फीसदी अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Board Result: 12वीं में लुधियाना की नवप्रीत कौर ने पंजाब में हासिल किया तीसरा स्थान, 99.40 फीसदी अंक
Wed, 24 May 2023 10:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 May 2023 10:18 PM IST
सार
नवप्रीत कौर के मुताबिक वह सरकारी कॉलेज में बीए में दाखिला लेना चाहती है और आगे पढ़कर टीचर बनना चाहती हैं। नवप्रीत कौर ने छात्राओं से कहा कि अगर वह आगे बढ़ना चाहती हैं तो टारगेट सेट कर पढ़ाई करें।
विज्ञापन
खुशी व्यक्त करते हुए नवप्रीत कौर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इनमें लुधियाना के जमालपुर बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नवप्रीत कौर ने कला संकाय में पंजाब में तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन किया है। नवप्रीत कौर 99.40 प्रतिशत अंक लेकर पंजाब में तीसरे में स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है। इसके बाद नवप्रीत कौर का स्कूल से बुलावा हुआ। उसका पंजाब में तीसरा स्थान आया। इस दौरान वह अपनी मां के साथ स्कूल पहुंची और ऑनलाइन परिणाम देख कर खुशी से उछल पड़ी। नवप्रीत कौर की इस उपलब्धि पर न सिर्फ स्कूल बल्कि माता मनिंदर कौर और पिता अमरीक सिंह खुश हैं।
विज्ञापन
नवप्रीत कौर ने बताया कि उनकी मेहनत कामयाब हो गई है। टीचर ने जो होमवर्क दिया, वह अच्छी तरह से पढ़ा व तैयार किया। टीचरों और माता-पिता की बताई शिक्षा के चलते वह सफल हो सकी है।
विज्ञापन
नवप्रीत के मुताबिक वह पांच से छह घंटे रोज पढ़ती थी। वह स्पोर्ट्स में तेज है लेकिन परीक्षा के दौरान उसका ध्यान केवल पढ़ाई पर था। नवप्रीत कौर के मुताबिक वह सरकारी कॉलेज में बीए में दाखिला लेना चाहती है और आगे पढ़कर टीचर बनना चाहती हैं। नवप्रीत कौर ने छात्राओं से कहा कि अगर वह आगे बढ़ना चाहती हैं तो टारगेट सेट कर पढ़ाई करें।
फतेहगढ़ साहिब के तीन विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में बनाई जगह
फतेहगढ़ साहिब के तीन छात्रों ने मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है। इनमें दो लड़कियां व एक लड़का शामिल हैं। मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाने वाले छात्रों में एक निजी और दो सरकारी स्कूलों से हैं। जिले में 6285 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इनमें 5820 बच्चों ने सफलता हासिल की।
मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाने वाली गुरु नानक पब्लिक स्कूल खंट मानपुर की कॉमर्स की छात्रा एकमप्रीत कौर ने 97.20 फीसदी अंक ले पंजाब में 14वां और जिले में पहला स्थान हासिल किया। सरकारी कन्या स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी गोबिंदगढ़ की साइंस की छात्रा हरीतिका और सरकारी स्कूल अमलोह के कामर्स के छात्र पारस शर्मा ने 97-97 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में 15वां और जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।