{"_id":"58e525724f1c1b3c5e5b4d9a","slug":"navjot-singh-sidu-silent-on-utter-pradesh-chief-minister-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर बात पर ठहाके लगाने वाले सिद्धू ने योगी आदित्यनाथ को लेकर दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बात पर ठहाके लगाने वाले सिद्धू ने योगी आदित्यनाथ को लेकर दिया ऐसा रिएक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्ध्
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बात पर ठहाका लगाने वाले मंत्री नवजोत सिंह सिद्ध् से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर सवाल किया गया, तो उनका कुछ ऐसा रिएक्शन आया। जो अमूमन कम ही दिखाई देता है। पंजाब के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने चिरपरिचित अंदाज में सुबह कंपनी बाग की सैर पर निकले। इस बीच मीडिया कर्मियों से घिरने पर गुरु शुरू हो गए। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुप्पी साध ली
सिद्धू ने योगी आदित्यनाथ को लेकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन बादल एंड कंपनी पर जमकर बरसे। उन्होंने अमृतसर में बस रैपिट ट्रांजिस्ट कारपोरेशंस (बीआरटीसी) बसें बेहतर ढंग से चलाने के लिए किराया आधा करने की बात कही। अपने अंदाज में सिद्धू ने किसी को गले लगाया तो पैर छूकर कुछ लोगों से आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने कंपनी बाग में मिली खामियों को देखते हुए इसे और सुंदर बनाने की बात भी कही।

योगी पर चुप्पी, बादल पर बरसे निकाय मंत्री
नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मेरा सपना है कि मेरा पंजाब दुनिया में नशे के नाम से नहीं बल्कि खुशहाली के नाम से जाना जाए। यह हम सभी की बदकिस्मती रही है कि सेवा करने के आड़ में राज करने वालों को हम पहचान नहीं सके, जब तक पहचान पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
नवजोत सिंह सिद्धू सेे बातचीत
सवाल - कांग्रेस सत्ता में लौटी है। क्या एसजीपीसी को बादल मुक्त कराने की कोई प्लानिंग तो नहीं?
जवाब - सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार है।
सवाल- बादल सरकार के कार्यकाल के दौरान चली बीआरटीसी की बसें दम तोड़ रही हैं। सैलानियों ने नकार दिया है। क्या पंजाब सरकार इन बसों का ख्याल करेगी।
जवाब- किराया आधा कर दिया गया है, पर्यटकों के लिए हर सुविधाएं गुरु नगरी में मिलेंगी।
सवाल - पंजाब में वीवीआईपी कल्चर को खत्म किए जाने पर देश-दुनिया में प्रशंसा हो रही है, क्या यह पब्लिसिटी है या फिर नया कदम।
जवाब- बादलों की बस हो गई है। जो कल्चर दस सालों तक लालबत्तियों का रहा है, उससे पंजाब का विकास कम विनाश ज्यादा हुआ है। हम सब सेवा करने आए हैं, बादलों ने सिर्फ राज किया और वो भी अधर्म पर चलकर।