{"_id":"585a7aec4f1c1b1b64e3aa24","slug":"navjot-singh-sidhu-to-congress-political-exile-cloud","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू का जाना सियासी बनवास : बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू का जाना सियासी बनवास : बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Wed, 21 Dec 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू दल-बदलू हैं। ऐसे लोग सत्ता की खातिर रोज पार्टियां बदलते हैं। सिद्धू जैसे मौकापरस्त सियासतदानों की कांग्रेस में शमूलियत से राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
सीएम बादल बुधवार को कपूरथला में दो देहाती और एक शहरी क्षेत्र के संगत दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। सीएम ने कहा कि सिद्धू का कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय उन्हें सियासी बनवास की ओर धकेल देगा, क्योंकि पंजाब के लोग अपनी मां पार्टी से गद्दारी करने वालों को कतई माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ निगम चुनाव में भाजपा की ओर से क्लीन स्वीप से गदगद बादल ने कहा कि ऐसा ही पंजाब के विधानसभा चुनाव में होगा।कैप्टन अमरिंदर सिंह और खुद के लाइफ स्टाइल के सवाल पर सीएम ने कहा कि वह तो जनता के सेवक हैं और कैप्टन बादशाह हैं।
विज्ञापन
मौकापरस्त सियासतदानों का राजनीति पर कोई असर नहीं
बादल
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि वह जल्द सभी विधानसभा हलकों की दिक्कतों को दूर कर दें। इसलिए शुरू से वह संगत दर्शन कार्यक्रम करते आ रहे हैं। केंद्र सरकार के बठिंडा-राजपुरा रेल ट्रैक को डबल करने के निर्णय का सीएम ने स्वागत किया।
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को पंजाब के चुनाव में अकाली दल की तरफ से हिंसा फैलाए जाने की आशंका से एक ही चरण में चुनाव करवाने की अपील के जवाब में सीएम बोले, ऐसा कुछ नहीं हैं।
चुनाव आयुक्त जब और जैसे चाहें चुनाव करवा लें। यह उनका निर्णय हैं और उन्हीं पर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पंजाब में कांग्रेस या आप की सरकार बनती है तो वह अकाली-भाजपा गठबंधन की ओर से शुरू की गई जनहित स्कीमों को बंद कर देंगे। संगत दर्शन के दौरान सीएम ने कपूरथला हलके को आठ करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की।