फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu statement sparked controversy again in Congress

कांग्रेस की कलह: सिद्धू बोले- माफिया राज के कारण हारी पार्टी, चन्नी ने कहा- प्रदेश अध्यक्ष की भी होती है कुछ जिम्मेदारी

Sat, 23 Apr 2022 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Apr 2022 12:12 AM IST
सार

चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री थे और अंत में कांग्रेस ने उन्हें ही अगला मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित किया था। ऐसे में वह कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हैं।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu statement sparked controversy again in Congress
राहुल गांधी, नवजोत सिद्धू, चरणजीत चन्नी और सुनील जाखड़। - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी जंग खत्म करने और पार्टी को फिर से एकजुट करने के प्रयासों के तहत शुक्रवार को हाईकमान के फैसले पर विधायक राजा वड़िंग ने प्रदेश प्रधान का ओहदा तो संभाल लिया लेकिन इसी दौरान पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के एक बयान से पार्टी में नया विवाद छिड़ गया।शुक्रवार को राजा वड़िंग की ताजपोशी से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पांच साल के माफिया राज के कारण विधानसभा चुनाव हारी। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री तक माफिया में शामिल थे। उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के लिए पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू की बयानबाजी और धड़ेबंदी को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं, जिसके जवाब में सिद्धू ने कभी कुछ नहीं कहा था। शुक्रवार को उन्होंने एक तरफ तो हार का ठीकरा माफिया पर फोड़ दिया तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर लगे खनन माफिया से संबंधों के आरोपों को भी फिर से उभारते हुए पार्टी के लिए नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई किसी निजी व्यक्ति से नहीं थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन माफिया खत्म होगा, उस दिन पंजाब उठेगा। सियासत को धंधा नहीं बनाया जा सकता। वह आज भी पंजाब के वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सिद्धू के उपरोक्त बयान के कुछ देर बाद ही जब मीडिया ने पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने सिद्धू की बयानबाजी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेसियों की बयानबाजी के कारण ही आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं है। अनुशासन में नहीं रहने वालों पर पार्टी कार्रवाई करेगी। कांग्रेस में अनुशासन को सबसे ज्यादा तरजीह दी जाती है। हरीश चौधरी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस राजा वड़िंग, भारत भूषण और प्रताप बाजवा के नेतृत्व में मजबूत से काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रधान की भी कुछ जिम्मेदारी होती है: चन्नी
इस बीच, चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री थे और अंत में कांग्रेस ने उन्हें ही अगला मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित किया था। ऐसे में वह कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हैं। इसके साथ ही चन्नी ने सिद्धू का नाम लिए बिना निशाना साधा कि भले ही वह मुख्यमंत्री के तौर पर हार की जिम्मेदारी ले रहे हैं लेकिन पार्टी प्रधान की भी कोई जिम्मेदारी होती है। हालांकि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। 


भगवंत मान सरकार के बारे में चन्नी ने कहा कि सूबे में आप की सरकार झूठ बोलकर बनी है। बिजली गारंटी में आप सरकार फेल हुई है, इसलिए अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे यह सरकार क्या करेगी। चन्नी ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री रहते किसानों, रोजगार और शिक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई थीं, अगर आप सरकार उन योजनाओं को ही ठोस ढंग से लागू कर ले तो पंजाब में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed