फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu shared video of illegal mining

Punjab: सिद्धू ने साझा किया वीडियो, लिखा- दिनदहाड़े अवैध खनन हो रहा, यह हलका किस विधायक का इलाका है

Sun, 21 Jan 2024 02:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों बेहद सक्रिय हैं। लगातार वह पंजाब सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अवैध खनन का मामला उठाया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर अवैध खनन के वीडियो साझा किए और सरकार को घेरने की कोशिश की।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu shared video of illegal mining
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

अवैध खनन के मुद्दे पर पंजाब सरकार के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू के तीखे तेवर बरकरार हैं। सिद्धू ने एक्स के जरिये पटियाला जिले के समाना हलके के गांव गंगरौली का एक वीडियो साझा किया। इस ट्वीट में सिद्धू ने लिखा है कि हलका समाना यह किस विधायक का इलाका है। गांव गंगरौली का वीडियो है, जहां दिनदहाड़े अवैध खनन हो रहा है। यह 20 फुट गहराई तक खोदाई की गई। देश के कानून की घोर अवहेलना हो रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि किसके सगे भाई ने हाल ही में नए टिप्पर खरीदे हैं। यह पब्लिक है, सब जानती है। इसके अलावा सिद्धू ने एक पोस्ट भी साझा किया। इसमें सिद्धू ने लिखा है कि जहां खनन पर प्रतिबंध है, वहां मंत्री के दोस्त खनन करते हैं। जब खुद मंत्री को सलाह मिली हो तो फिर कौन माननीय हाईकोर्ट और एनजीटी के आदेशों की परवाह करता है। 
विज्ञापन


आगे लिखा कि एनजीटी में शिकायत के बाद रूपनगर जिले में सात स्टोन क्रशर को बंद करना यह सबूत करता है कि भगवंत मान सरकार डरी है। आगे लिखा है कि मंत्री खनन माफिया के घर जाते थे। गौरतलब है कि सिद्धू लगातार अवैध खनन का मुद्दा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed