पंजाब: अपनी ही सरकार को सिद्धू ने दी चेतावनी, ड्रग्स व बेअदबी मामले की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग
दूसरी बार सिद्धू और चन्नी की जोड़ी चुनावी रैली में एक साथ दिखाई दी लेकिन इस दौरान सिद्धू ने अपनी ही सरकार को अल्टीमेटम दे डाला। उन्होंने ड्रग्स रिपोर्ट सार्वजनिक न करने पर अपनी ही सरकार को घेरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़ा करते कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की जांच रिपोर्ट और ड्रग मामले में हुई जांच की रिपोर्ट को किस दबाव में सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। हालांकि कोर्ट भी इस रिपोर्ट को सार्वजानिक करने में हामी भर चुका है लेकिन बावजूद इसके उक्त दोनों संगीन मामलों की रिपोर्ट को सार्वजानिक नहीं किया जा रहा।
सिद्धू ने कहा कि वह अपनी मां के पवित्र दूध की कसम खाकर एलान करते हैं कि अगर जल्द बेअदबी व ड्रग केस मामले की जांच रिपोर्ट को सार्वजानिक न किया गया तो पंजाब में वह अपनी बेड़ी को दांव पर लगा देंगे। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ पार्टी प्रधान हैं और प्रशासनिक शक्तियां उनके पास नहीं है। इसलिए वह इस बारे में चन्नी को भी कह चुकें हैं।
समाध भाई को मिला सब तहसील का दर्जा
मोगा में संबोधन के दौरान लोगों व प्रशासन की मांग पर सीएम चन्नी ने हलका बाघापुराना के अधीन पड़ते कस्बा समाध भाई को सब तहसील बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने बाघापुराना के दोनो सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड करने समेत गुरु नानक कॉलेज और स्पोर्टस अकादमी के लिए विशेष ग्रांट जारी करने का एलान किया है। चन्नी ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस सरकार पंजाब वासियों के लिए विशेष फैसले लेने जा रही है।
#WATCH | Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu says he will go on a hunger strike against the state govt if it doesn't make public the reports on drugs menace & the sacrilege incident pic.twitter.com/xfb0cb2xuG
— ANI (@ANI) November 25, 2021