{"_id":"6187c3bea6d8ba72fd3994ac","slug":"navjot-singh-sidhu-reply-to-punjab-ag-justice-is-blind-but-people-of-punjab-are-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाधिवक्ता एपीएस देयोल पर सिद्धू का पलटवार: 12 ट्वीट कर पूछे कई सवाल, कहा- न्याय अंधा है, पंजाब के लोग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाधिवक्ता एपीएस देयोल पर सिद्धू का पलटवार: 12 ट्वीट कर पूछे कई सवाल, कहा- न्याय अंधा है, पंजाब के लोग नहीं
Sun, 07 Nov 2021 05:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Nov 2021 05:53 PM IST
सार
महाधिवक्ता और पुलिस निदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के विरोध में नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही वह लगातार महाधिवक्ता एपीएस देयोल को लेकर हमलावर हैं। शनिवार को एपीएस देयोल ने कहा था कि सिद्धू राजनीतिक लाभ के लिए गलत सूचनाएं फैला रहे हैं। अब रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने उन पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार के महाधिवक्ता (एजी) एपीएस देयोल पर कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पलटवार किया है। उन्होंने रविवार को एक के बाद एक 12 ट्वीट कर महाधिवक्ता एपीएस देयोल से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि न्याय अंधा है लेकिन पंजाब के लोग अंधे नहीं हैं। उन्होंने सरकार को भी याद दिलाया है कि 2017 में कांग्रेस तब सरकार बना पाई थी जब सूबे के लोगों से यह वादा किया था कि दोनों मामलों में पीड़ितों को न्याय और आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले भी कांग्रेस प्रधान सिद्धू एजी के खिलाफ लगातार हमले करते आ रहे हैं। एजी और डीजीपी की नियुक्ति को लेकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा तक दे दिया था। दो दिन पूर्व उन्होंने कांग्रेस प्रधान पद पर इस्तीफा वापसी के दौरान यह चेतावनी दी थी कि जब तक एजी पद पर नई नियुक्ति नहीं की जाती वह पार्टी मुख्यालय नहीं जाएंगे। इसके बाद एजी ने भी ट्वीट कर सिद्धू पर हमला किया था। जिसका जवाब सिद्धू ने रविवार 12 ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन
सिद्धू ने देयोल से सवाल किया है कि जब आप आरोपियों के लिए अदालत में पेश हुए और उन्हें जमानत भी दिलवाई। इस दौरान वह किसके हित के लिए काम कर रहे थे। उनके हित के लिए जिन्होंने उन्हें एजी जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्त किया। यह टिप्पणी कर सिद्धू ने अपरोक्ष रूप से चन्नी सरकार पर हमला किया है।
विज्ञापन
सिद्धू ने एजी को संबोधित करते हुए लिखा है कि वर्तमान में आप राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जल्द ही आप न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होकर इन मामलों में फैसला ले लेंगे। आप यह सब एक सोची समझी राजनीति के तहत कर रहे हैं। उन्होंने एजी को सलाह दी कि वह राजनीति को छोड़ अपने व्यक्तिगत विवेक, सत्यनिष्ठा और पेशेवर नैतिकता पर ध्यान केंद्रित करें।
सिद्धू के बहाने चन्नी पर हमलावर हुए बिट्टू
लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू रविवार को कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर चन्नी सरकार पर हमलावर दिखे। बिट्टू ने ट्वीट कर लिखा है कि पंजाब के लोगों की भलाई के लिए राहत योजनाओं की घोषणाओं से पहले सिद्धू को तो खुश कर लो। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह सरकार के कामों पर फिर से सवाल उठाएंगे। इससे पहले भी लुधियाना सांसद सिद्धू को लेकर हमला कर चुके हैं।