फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu reply to Bikram Singh Majithia through Poem During Budget Session

काव्य युद्ध : बिक्रम मजीठिया ने कविता पढ़ उठाए सवाल, शायराना सिद्धू का जवाब सुन सदन में लगे ठहाके

Wed, 10 Mar 2021 04:09 AM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Mar 2021 04:09 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu reply to Bikram Singh Majithia through Poem During Budget Session
नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : फाइल फोटो।

पंजाब विधानसभा में मंगलवार को बजट पर बहस के दौरान सदन ठहाकों से गूंज उठा। अकाली दल के विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने कविता के माध्यम से सत्ता पक्ष पर सवाल खड़े किए तो कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। मजीठिया की कविता से हूबहू मेल खाती कविता नवजोत सिंह सिद्धू ने पढ़ी। कविता से सिद्धू ने एक साथ सवालों की झड़ी लगा दी। इस दौरान मजीठिया को कोई जवाब नहीं सूझा।

विज्ञापन


सदन में बजट प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाबी भाषा में एक कविता पढ़ी। उन्होंने कहा कि किसी ने बहुत ही सुंदर शब्दों में सवाल उठाए हैं, जिन्हें वे उसी तरह यहां प्रस्तुत कर रहे हैं -
विज्ञापन


किस शह का मूल्य घटाया है, पूछो भी।
कौन सा अलग तीर चलाया है, पूछो भी।।
जितने भी हैं बैठे बीच असेंबली के,
कोरा लट्ठा जिसने भी पहना, पूछो भी।।
जिन्होंने तुम्हें दिए फूल बहारों के,
हमारे आंगन क्यों नहीं आया, पूछो भी।।
हमारे नाम पर जो कर्जा लेते हैं,
कहां जाता है वह सरमाया, पूछो भी।।
अपने सूटों को ही देखते रहते हो,
मैंने क्यों पहना फटा कुर्ता, पूछो भी।।
साइकिल वाले वारिस बन गए पजैरो के,
इतना पैसा कहां से आया, पूछो भी।।
हमने तो उठाकर बैठाया बाबा कुर्सी पर,
इसने हमें अब कहा पराया, पूछो भी।।
(पंजाबी कविता का हिंदी रूपांतरण)

पंजाब भी यही पूछ रहा है : चन्नी

मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मजीठिया अपनी बातों पर खुद ही फंस रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारा पंजाब इनसे यही तो पूछता है कि इनके पास इतना पैसा आया कहां से? सारा पंजाब पूछता है कि इतनी गाड़ियां कहां से आईं? सारा पंजाब पूछता है कि सैकड़ों एकड़ में बनाया होटल कैसे बना? एक ही परिवार की 1100 बसें कहां से आईं?

मजीठिया की कविता समाप्त होते ही सदन में चन्नी के बयान के दौरान सत्ता पक्ष की बेंच पर शोर-शराबा होने लगा। कांग्रेस के सदस्यों ने चन्नी के सवालों का समर्थन किया। इस बीच विधानसभा के बजट सत्र में अब तक खामोश दिखाई देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा अध्यक्ष से बोलने की अनुमति मांगी और पंजाबी भाषा में ही मजीठिया को उनकी कविता के अंदाज में ही जवाब देने लगे। सिद्धू जोर-शोर से जवाब देते रहे और इस दौरान सदन ठहाकों से गूंजता रहा। सिद्धू के जवाब का हिंदी रुपांतरण इस प्रकार है-

टूटी खड़कती रेंज रोवर के बाद आठ क्वालिस कहां से आईं, बताओ जी।
अमेरिका में पार्किंग लॉट्स कहां से आए, बताओ जी।
पंजाब के दुखों पर सुख-विलास कैसे आए, बताओ जी।
डबवाली में दो बसों से 1600 बसें कैसे हुईं, बताओ जी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed