पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अब कांग्रेस में नहीं रहेंगे। यह तस्वीर बिल्कुल साफ हो चुकी है। इसकी घोषणा चंडीगढ़ पहुंचने पर खुद कैप्टन ने की है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कैप्टन अगामी कदम क्या उठाएंगे। भाजपा में जाने की अटकलों को भी उन्होंने खारिज कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मिलने के बाद गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से कहा कि मैं अब कांग्रेस में नहीं हूं। मैंने डोभाल से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बात की।
यह भी पढ़ें- पंजाब: आम आदमी पार्टी सिद्धू को शामिल करेगी या नहीं, दिग्गज नेता ने किया स्पष्ट, राजनीतिक गलियारों में चर्चा खूब
उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार चलाने का फैसला चन्नी का। चन्नी के काम में नवजोत सिंह सिद्धू का दखल नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सिद्धू जहां से भी लड़ेंगे, मैं उन्हें जीतने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि सिद्धू जैसा हाल कभी नहीं हुआ। मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा।
फ्लोर टेस्ट का फैसला विधानसभा अध्यक्ष का
पंजाब विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर पार्टी बहुमत खोती है तो विधानसभा अध्यक्ष को फैसला लेना होता है। बता दें कि हाल ही में कई नेताओं ने पंजाब में फ्लोर टेस्ट की मांग भी उठाई थी।
यह भी पढ़ें- Amit Shah Captain Amarinder Meeting: पंजाब में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी समेत दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में
सुरक्षा को लेकर की डोभाल से मुलाकात
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अजीत डोभाल से मुलाकात के सवाल पर कहा कि मैंने सुरक्षा के मुद्दे पर मुलाकात की है। उन्हें यहां साझा नहीं किया जा सकता है। बता दें कि पाकिस्तान सीमा से जुड़े पंजाब की सुरक्षा को लेकर अमरिंदर सिंह कई बार अपनी चिताएं व्यक्त कर चुके हैं। पाकिस्तान लगातार ड्रोन से हथियारों और हेरोइन की खेप भेज चुका है। हाल ही में अमृतसर में पाक सीमा के करीब टिफिन बम और ग्रेनेड मिले थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.