{"_id":"581239294f1c1b994fbc3e06","slug":"navjot-singh-sidhu-is-likley-to-be-join-aap-sanjay-singh-indecation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को कोसने वाले सिद्धू फिर 'आप' के द्वार, देखिए आगे क्या होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को कोसने वाले सिद्धू फिर 'आप' के द्वार, देखिए आगे क्या होगा?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Oct 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू ने फिर लिया यू-टर्न
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले आम आदमी पार्टी, फिर कांग्रेस और अब एक बार फिर आप। आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह ने वीरवार को संकेत दिए हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू कभी भी आप के साथ हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने इस बाबत स्पष्ट तौर पर कहा कि सिद्धू के साथ नए सिरे पार्टी की बातचीत चल रही है।
उन्होंने कहा कि सिद्धू आप में शामिल होंगे, डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे या आवाज ए पंजाब का आप के साथ गठबंधन होगा तथा कितनी सीटें दी जाएंगी संबंधी किसी भी प्रकार का कोई फैसला नहीं लिया गया है।
एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि पंजाब व पंजाबियों के हित में सिद्धू व उनकी पत्नी ने कई सालों से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसलिए उनके साथ नए सिरे से आप हाथ मिलाने के बारे में विचार कर रही है। डेढ़ माह पहले सिद्धू के साथ आप की हुई बातचीत कोई नतीजा नहीं निकला था।

संजय सिंह ने माना, नए सिरे से शुरू हुई है बातचीत
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : File Photo
बता दें कि सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाए थे कि केजरीवाल उनका इस्तेमाल शो पीस के रूप में करना चाहते हैं। उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करके मोर्चा खोल दिया था कि केजरीवाल की कथनी और करनी में काफी अंतर है। सिद्धू ने यह भी कहा था कि आप के साथ हाथ मिलाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। उसके बाद सिद्धू के सुच्चा सिंह छोटेपुर के साथ हाथ मिलाकर तीसरे मोर्चे में शामिल होने की बात चल रही थी।
बाद में कांग्रेस के साथ सिद्धू के सुर मिलने लगे थे। कांग्रेस के उच्च आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टी भी शूरू कर दी थी कि सिद्धू के साथ कांग्रेस डिप्टी सीएम पद को लेकर समझौता करने के मूड में है। इसे कभी भी अमली जामा पहनाया जा सकता है। मौके की नजाकत देखते हुए और आप के नीचे गिर रहे ग्राफ के मद्देनजर केजरीवाल ने एक बार फिर से सिद्दू पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं।
वीरवार को संजय सिंह ने भी इसकी पुष्टी की है। कहा कि कांग्रेस के साथ सिद्धू की क्या बात हो रही है इस बाबत या तो सिद्धू बता सकते हैं या कांग्रेस, लेकिन बीते चार पांच दिनों से सिद्धू के साथ आप की बातचीत हो रही है। आने वाले दो-चार दिनों में इसके परिणाम सामने होंगे।