फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu held a meeting with Congress leaders in Sultanpur Lodhi

पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज: नए प्रदेश अध्यक्ष के एलान से पहले सिद्धू का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं के साथ की बैठक

Sat, 26 Mar 2022 07:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 07:04 PM IST
सार

सुल्तानपुर लोधी में नवतेज सिंह चीमा के आवास पहुंचने के बाद तमाम विधायकों व पूर्व विधायकों के साथ सिद्धू ने फोटो खिंचवाई। जब मीडिया ने सिद्धू से सवाल किया तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu held a meeting with Congress leaders in Sultanpur Lodhi
कांग्रेस नेताओं के साथ नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान पंजाब में अभी नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नहीं कर पाया लेकिन उससे पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को वह सुल्तानपुर लोधी पहुंचे। यहां पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा के वेई एनक्लेव स्थित आवास पर सिद्धू ने मौजूदा व पूर्व विधायकों के साथ बंद कमरे में अहम बैठक की। 

विज्ञापन


बंद कमरे में हुई बैठक में किस मुद्दे पर गहन मंथन हुआ है, इसके बारे में सिद्धू ने मीडिया के सामने कुछ नहीं बताया। बस, इतना कहा कि पंजाब दी हक-सच्च दी लड़ाई नेक-नियति नाल लड़ांगे। वहीं कपूरथला के दो मौजूदा विधायक इस बैठक में मौजूद रहे, जबकि कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह बैठक में दिखाई नहीं दिए। मंथन के बाद नवतोज सिंह सिद्धू गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुए।
विज्ञापन


जिस तरह से सुल्तानपुर लोधी में माझा-दोआबा के कांग्रेस के कुछ मौजूदा व पूर्व विधायकों के अलावा शीर्षस्थ नेतागण जुटे हैं, इस लिहाज से सिद्धू का पहली बार कांग्रेस दिग्गजों के साथ बैठक करना पंजाब कांग्रेस में आगामी दिनों में एक नए सूर्य के उदय की आहट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी में नवतेज सिंह चीमा के आवास पहुंचने के बाद तमाम विधायकों व पूर्व विधायकों के साथ सिद्धू ने फोटो खिंचवाई। जब मीडिया ने सिद्धू से सवाल किया तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया। सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो साझा कर लिखा कि ‘पंजाब दी हक-सच्च दी लड़ाई नेक-नियति ते ईमानदारी नाल लड़ांगे’। 

बैठक में पहुंचे ये कांग्रेसी नेता
बैठक में भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा, फगवाड़ा से कांग्रेस विधायक बलविंदर धालीवाल के अलावा सिद्धू के करीबी अश्वनी सेखड़ी, राकेश पांडे, रूपिंदर रूबी, नाजर सिंह मानशाहिया, मोहिंदर केपी, सुनील दत्ती, जगदेव सिंह कमालुके, कमलजीत बराड़, डॉ. मोहन सिंह फलियांवाल, अजय पाल सिंह कोटकपूरा, जसविंदरपाल सिंह, जग्गा मजीठिया, दविंदर सिंह घुबाया, सुखविंदर सिंह डैनी, आशु बंगड़, जीएस बाली, जसविंदर धीमान, नवतेज सिंह चीमा, पिरमल सिंह धनौला, हरविंदर सिंह लाडी, राजबलविंदर सिंह मराड़ और विजय कालड़ा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे।

सिद्धू की बैठक में ये नेता नहीं पहुंचे
मगर सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर बाजवा और सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया के अलावा कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह नहीं दिखे। पंजाब कांग्रेस में यह अलग गुट है। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी इसी गुट का माना जाता है। इस बैठक को इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की अहम बैठक हैं। अन्य राज्यों के साथ पंजाब में पार्टी नेतृत्व का परिवर्तन होने की संभावना है। सिद्धू की इस बैठक को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

इन चेहरों के बीच नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की दौड़
कांग्रेस हाईकमान जल्द ही अपना नेता प्रतिपक्ष का चयन करेगा। सुखपाल खैरा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा के इस पद की दौड़ है। इन्हीं से किसी को प्रदेश अध्यक्ष की भी कमान मिल सकती है। बाकी दिल्ली दरबार का फैसला ही सर्वमान्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed