फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot singh sidhu gave advice to punjab government on farmers issue

नवजोत सिद्धू ने फिर साधा अपनी सरकार पर निशाना, खेती और किसानों के विकास के लिए सुझाए कई नुस्खे  

Thu, 04 Mar 2021 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Mar 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
Navjot singh sidhu gave advice to punjab government on farmers issue
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को एक बार फिर अपनी ही पार्टी की सरकार को घेर लिया। उन्होंने पंजाब सरकार को प्रदेश में खेती और किसानी के विकास के लिए कई टिप्स दिए। साथ ही सुझाव दिया कि पंजाब सरकार को हरियाणा की तर्ज पर दाल व तिलहन पर काम करना चाहिए। इससे किसानों के साथ ही पंजाब का भी विकास होगा। उन्होंने किसानों के समर्थन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की भी वकालत की।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार को हरियाणा की तर्ज पर किसानों के हित में दाल और तिलहन पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देना चाहिए। इसके साथ ही फसलों के भंडारण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कोल्ड स्टोर की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे किसान अधिक समय तक अपनी फसलों को रोक सकेगा, जिससे सीधे तौर पर उसे फायदा होगा। 
विज्ञापन



किसानों के हाथ मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार को सहकारिता के सिस्टम को खत्म कर देना चाहिए, इससे किसान अपनी फसल का दाम स्वयं तय कर पाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा की तरह खेतिहर मजदूर को भी वेतन जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने स्तर पर कानून बनाए पंजाब
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि कानूनों के उलट वह अपने स्तर पर ही किसानों के हित में कई कानून बना सकती है। वह अपने इन प्रस्तावों को जल्द ही सरकार तक पहुंचाएंगे, जिससे पंजाब की खेती और किसानी का विकास हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed