{"_id":"58c79f384f1c1b6a3732a3a2","slug":"navjot-singh-sidhu-future-and-role-in-new-govt-of-punjab-analytical-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः कैप्टन अमरिंदर सिंह तो बन गए मुख्यमंत्री, पर नवजोत सिद्धू का क्या होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः कैप्टन अमरिंदर सिंह तो बन गए मुख्यमंत्री, पर नवजोत सिद्धू का क्या होगा?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Mar 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का सेहरा तो कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिर बंध गया, लेकिन अब नवजोत सिद्धू का क्या होगा? हालांकि पंजाब की नई सरकार में सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद देने की बात चल रही है, लेकिन अभी तक उनकी भूमिका को लेकर सस्पेंस बरकरार ही है।
जब कैप्टन अमरिंदर सिंह राहुल गांधी से मिलेंगे, जब सिद्धू पर कोई फैसला होगा। बता दें कि सिद्धू अमृतसर (ईस्ट) से चुनाव जीतकर आए हैं। सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से बीजेपी के उम्मीदवार राजेश हनी को 42 हजार 661 वोटों से हराया है।
वहीं, डिप्टी सीएम बनाने जाने के कयासों पर सिद्धू ने सटीक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल की सेना का एक सैनिक हूं। पंजाब की नई सरकार में मेरी भूमिका वही तय करेंगे।

सिद्धू और कैप्टन में होते रहे हैं मतभेद
सिद्धू और कैप्टन
वहीं दूसरी ओर, अगर सिद्धू को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिलती है तो पंजाब की सियासत में ये पहला मौका होगा, जब सीएम और डिप्टी सीएम दोनों पटियाला से होंगे। इसके अलावा भी दोनों में कई समानताएं हैं।
हालांकि इनके बीच मतभेद के आसार भी बने हुए हैं। इनके बीच पहले भी मतभेद होते आए हैं और वे किसी से छिपे हुए नहीं हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिद्धू ने आवाज-ए-पंजाब बनाई थी।
इसको लेकर कांग्रेस के साथ समझौते की कोशिश की थी, लेकिन अमरिंदर सिंह ने समझौता करने से साफ इनकार कर दिया था। उसके बाद सिद्धू ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली तो वे दोनों साथ साथ नजर आए, पर एक ही बार। उसके बाद दोनों को साथ नहीं देखा गया।