{"_id":"326ca83a967abf06f01ef87f2a03c521","slug":"navjot-singh-sidhu-entry-in-new-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के घर में विराजे ढाई करोड़ के भगवान भोले नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू के घर में विराजे ढाई करोड़ के भगवान भोले नाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 03 May 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर से राजनेता बने भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को शुभ लगन के अवसर पर होली सिटी एनक्लेव में अपने नए बने रहे घर में गृह प्रवेश किया। इस दौरान विभिन्न भाजपा नेता और सिद्धू के निकटवर्ती और कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सिद्धू की ओर से होली सिटी में नया घर बनाया जा रहा है। यह घर अभी निर्माणाधीन है। पंडितों की सलाह के अनुसार सिद्धू ने वहां पर हवन यज्ञ करवाया, पाठ करवाया, विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां, घर में भी बनाए गए मंदिर में स्थापित कीं।
विज्ञापन
पूर्ण विधि से इस मंदिर में एक पारद विश्वलिंग की भी स्थापना की गई है। चर्चा है कि इस शिवलिंग को सिंगापुर से मंगवाया गया है। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ है। इस दौरान अलग-अलग जगहों से पंडित आदि भी बुला कर पूजा पाठ किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू भी उनके साथ मौजूद थीं। बहुत सी धार्मिक सामग्री और मूर्तिया सिद्धू की ओर से अपने पटियाला स्थित घर से भी यहां पर लाई गई हैं।