{"_id":"5cffc375bdec22078360a3f9","slug":"navjot-singh-sidhu-did-not-take-charge-after-rahul-and-priyanka-gandhi-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद भी नाराज सिद्धू ने नहीं संभाला कार्यभार, पंजाब में अटकलें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद भी नाराज सिद्धू ने नहीं संभाला कार्यभार, पंजाब में अटकलें तेज
Wed, 12 Jun 2019 12:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने मंगलवार को भी अपना कार्यभार नहीं संभाला। जिससे कांग्रेसी हलकों में चल रहा अटकलों का दौर जारी रहा। स्थानीय निकाय और पर्यटन विभाग के बदले बिजली विभाग दिए जाने से नाराज सिद्धू ने एक दिन पहले नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सिद्धू ने उन्हें एक पत्र दिया था और मौजूदा हालात के बारे में बताया था। यह जानकारी खुद सिद्धू ने ट्वीट कर दी थी। कांग्रेस सूत्रों का कहना था कि राहुल ने सिद्धू और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी अहमद पटेल को दी थी। पटेल भी दिल्ली में हुई मीटिंग में मौजूद थे।
विज्ञापन
तब यह माना जा रहा था कि सिद्धू मंगलवार को बिजली मंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लेंगे। लेकिन वह नहीं आए। जिससे तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू ने सार्वजनिक तौर पर सीएम पर हमला बोला था। सीएम ने इसे गलत बताया था।
विज्ञापन
नतीजों के बाद उन्होंने कहा था कि शहरों में पार्टी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। जिसके लिए सिद्धू का विभाग जिम्मेदार है। इसलिए वह सिद्धू का विभाग बदलेंगे। सिद्धू भी चुनाव के बाद हुई पहली कैबिनेट मीटिंग में नहीं गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग की कारगुजारी बताते रहे। आखिर उनका विभाग बदल दिया गया था।