नवजोत सिद्धू के ट्वीट से राजनीतिक कयास शुरू, अब लिखा-जिंदगी अपने दम पर जी जाती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू चुप्पी के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए। पहले उन्होंने एक ट्वीट किया। सिद्धू ने ट्वीट किया कि जिंदगी अपने दम पर जी जाती है, औरों के कंधों पर तो जनाजा उठा करता है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सिद्धू गायब हैं। वहीं, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रियों ने पिछले दिनों सिद्धू पर जमकर हमला बोला था। कैप्टन ने बठिंडा हार के लिए सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया था।
ज़िन्दगी अपने दम पर जी जाती है,
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 28, 2019
औरो के कंधों पर तो जनाजा उठा करता है|
जवाब में सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा था कि अगर सिद्धू वहां न जाते तो राजा वड़िंग और ज्यादा अंतर से हारते। इस बीच चर्चा चलती रही कि कैप्टन और सिद्धू राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली में हैं। लेकिन दिल्ली में चल रही उठापटक के बीच इसकी संभावना फिलहाल नहीं दिखाई दे रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.