फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   navjot sidhu will talk to modi govt to open hussainiwala border for trade

नवजोत सिद्धू का ऐलान, हुसैनीवाला बॉर्डर व्यापार के लिए खुलवाने की बात करुंगा

Wed, 16 Aug 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 16 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
navjot sidhu will talk to modi govt to open hussainiwala border for trade
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हुसैनीवाला बॉर्डर को व्यापार के लिए खुलवाने की बात करने को कहा है।
विज्ञापन


ये बातें कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने फिरोजपुर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने से पूर्व हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक पर प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।  सिद्धू ने कहा कि सारागढ़ी दिवस पर राज्यस्तरीय समागम आयोजित किया जाएगा। केंद्र सरकार से बातचीत कर व्यापार के लिए हुसैनीवाला बार्डर खुलवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


नवजोत सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें कहा है कि हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक को दस गुना सुंदर बनाना है ताकि दूर-दराज के लोग इसे देखने के लिए फिरोजपुर आएं। फिरोजपुर में सारागढ़ी, फिरोजशाह व मुदकी के एतिहासिक स्थलों को सुंदर बनाया जाएगा। शहीदों की जीवनी लिखी जाएगी ताकि लोगों को पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रांतिकारियों के गुप्त ठिकाने लोगों के लिए खुलेंगे

navjot sidhu will talk to modi govt to open hussainiwala border for trade
Navjot singh sidhu
सिद्धू ने फिरोजपुर के तूड़ी बाजार में क्रांतिकारियों के गुप्त ठिकाने को लोगों के लिए खोलने व उसकी देखरेख के लिए अपनी तरफ से पंद्रह लाख रुपये देने की घोषणा की और साथ ही कहा कि फिरोजपुर के प्रत्येक विधायक दो-दो लाख रुपये देंगे।

एक सवाल के जवाब में सिद्धू ने कहा कि हुसैनीवाला बार्डर खोलने के लिए केंद्र सरकार से बातचीत करेंगे, लेकिन अभी तक किसी ने केंद्र सरकार के पास हुसैनीवाला बार्डर खोलने संबंधी को प्रपोजल नहीं भेजी है।

सिद्धू ने कहा कि ये कार्य मैं खुद करूंगा और हुसैनीवाला बार्डर अमृतसर के वाघा बार्डर की तरह व्यापार के लिए खुलवाऊंगा। इस मौके पर गुरुहरसहाए के विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के अलावा अन्य नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed