कैप्टन से विवाद के बीच नवजोत सिद्धू का शायराना मिजाज, ट्वीट में दिखा आक्रामक अंदाज, लिखा...
कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने खुलकर सिद्धू के बयान की मुखालफत की। उसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू भी सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में तंज कस रहे हैं। फिलहाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद सिद्धू किसी भी तरीके का राजनीतिक बयान नहीं दे रहे हैं। वह मीडिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में ट्वीट कर रहे हैं।
सिद्धू ने ट्वीट में लिखा..
बता दें, सोशल मीडिया पर लोग सिद्धू के इस ट्वीट को लेकिर अपने-अपने तरीके से कयास लगा रहे हैं। जानकारों की मानें तो इस शायरी के जरिये मुजरिम के तौर सिद्धू खुद को पेश कर रहे हैं और कैप्टन अमरिंदर पर निशाना साधते हुए केंद्रीय कमान से अच्छे संपर्क की ओर इशारा कर रहे हैं।
कैप्टन अमरिंदर, सिद्धू के खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर हैं और वे सिद्धू के विभाग बदलने के पक्ष में है।
हमें मुजरिम ना यूँ समझना, बड़ा अफसोस होता है,
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 29, 2019
महाबदौलत के अदब से हम यहां तशरीफ़ लाए हैं,
पलट देते हैं मौजे तूफ़ान अपनी जुर्रत से,
हमने आंधियों में भी चिराग अक्सर जलाए हैं।