फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu Tragets Bhagwant mann government

मान सरकार पर बरसे नवजोत सिद्धू: कहा-पीक सीजन में महंगी बिजली खरीद रहा पंजाब, वित्तीय आपातकाल तय

Mon, 06 Nov 2023 01:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 01:35 PM IST
सार

नवजोत सिद्धू ने आरोप लगाया कि पीक सीजन में पंजाब 19 या 21 रुपये में बिजली खरीद रहा है। मान सरकार पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि आपने कहा था कि आप सत्ता में आते ही पीपीए (पावर परचेज एग्रीमेंट) रद्द कर देंगे लेकिन इस साल फिर पीएसपीएल (पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) 5000 करोड़ रुपये के घाटे में है।

विज्ञापन
Navjot Sidhu Tragets Bhagwant mann government
नवजोत सिद्धू - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर उन्हें राज्य की अनिश्चित वित्तीय स्थिति और बिगड़ती कानून व्यवस्था व सरकार में जवाबदेही का पूर्ण अभाव के मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से इन मामलों में हस्तक्षेप की मांग करते हुए सरकार को निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में सिद्धू ने कहा कि मौजूदा सरकार एक ऐसी प्रणाली चला रही है जिसमें राज्य का संभावित राजस्व कुछ जेबों में चला जाता है और राज्य उधार व करों पर टिक गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पर कर्ज चिंताजनक रूप से 3.25 लाख करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गया है और बड़ी बेशर्मी से मौजूदा सरकार ने पिछले डेढ़ साल में पंजाब पर 50000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। 
विज्ञापन


सिद्धू ने ज्ञापन में लिखा कि पीएसपीसीएल को आम आदमी पार्टी की वोट बैंक की राजनीति को पूरा करने के लिए ऐसे समय में गिरवी रखा गया है, जब इस पर बैंकों से उधार और ऋण 30000 करोड़ से अधिक हैं, पंजाब सरकार पर सब्सिडी और बकाया बिल 14000 करोड़ से अधिक हैं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब का एक्साइज राजस्व भी 4 से 6 हजार रुपये सालाना के बीच टिका हुआ है जबकि अन्य राज्य कहीं आगे निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 


राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा कि वह व्यक्ति जो पिछली सरकारों को 'अली बाबा 40 चोर' के रूप में संदर्भित करता था, अब दृढ़ता से उसी सिस्टम के 'अली बाबा' के रूप में काम कर रहा है। सिद्धू ने कहा कि बिजली की स्थिति देखिए। पंजाब 30,000 करोड़ रुपये की बिजली औसतन 12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से खरीद रहा है। बाजार में यह 2.5 या 3 रुपये प्रति यूनिट है और पीक सीजन में पंजाब 19 या 21 रुपये में बिजली खरीद रहा है।

सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि आप सत्ता में आते ही पीपीए (पावर परचेज एग्रीमेंट) रद्द कर देगी लेकिन इस साल फिर से पीएसपीएल 5000 करोड़ रुपये के घाटे में है। उन्होंने कहा कि यह एक चरमराती हुई शासकीय व्यवस्था है। यह और चरमरा जाएगी और वित्तीय आपातकाल लगना तय है। सिद्धू ने कहा कि वह (भगवंत मान) अखबार और विज्ञापन के सीएम हैं और कुछ नहीं।

सिद्धू ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश के खजाने को नुकसान पहुंचा रहे 'लूट माफिया' से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब के साथ घोर विश्वासघात कर रही है और इस सरकार की लूट और लालच के कारण उत्पाद शुल्क और रेत निगम को अपने वादे से पीछे हटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंकड़े साफ तौर पर आम आदमी पार्टी के घोर भ्रष्टाचार को दर्शाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed