फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   navjot sidhu touches captain amrinder singh feet after taking oath, everyone prised sidhu behaviour

शपथ लेने के बाद सामने आई नवजोत सिद्धू की जिंदादिली, हर किसी ने तारीफ की

Fri, 17 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
navjot sidhu touches captain amrinder singh feet after taking oath, everyone prised sidhu behaviour
नवजोत सिंह सिद्धू
जाब की नई सरकार में शामिल होने के लिए शपथ लेने के बाद नवजोत सिद्धू की जिंदादिली देखने को मिली। उन्होंने ऐसा काम किया कि हर किसी से सराहना मिली। शपथ लेने के बाद सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के पांव छुए। कैप्टन ने भी उनकी पीठ थपथपाकर प्रोत्साहित किया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर सराहना की।
विज्ञापन


वहीं, इस तरह से पांव छूने से सिद्धू की जिंदादिली तो जाहिर होती ही है, साथ ही उन्होंने यह भी साबित किया कि उनके लिए व्यक्तिगत स्वार्थ से बढ़कर पार्टी की एकजुटता ज्यादा मायने रखती है। सभी जानते हैं कि कैप्टन के साथ सिद्धू के मतभेद रहे। उसके बावजूद पंजाब के विकास के लिए दोनों साथ है। दोनों मिलकर पंजाब को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने 9 कैबिनेट मंत्रियों के साथ पद की गोपनीयता की शपथ ले ली। अभी और मंत्री कैबिनेट में शामिल किये जाने हैं। वे प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री बने हैं। साथ ही दूसरी बार सीएम बने। 10 साल बाद पंजाब में कांग्रेस की सरकार लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर नवजोत सिद्धू ने ली शपथ

navjot sidhu touches captain amrinder singh feet after taking oath, everyone prised sidhu behaviour
नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू ने ब्रह्म मोहिंदरा सिंह के बाद दूसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली। अरुणा चौधरी और रजिया सुल्ताना ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र) के पद की गोपनीयता की शपथ ली।

भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर (ईस्ट) से चुनाव जीतकर आए हैं। सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से बीजेपी के उम्मीदवार राजेश हनी को 42 हजार 661 वोटों से हराया है।

सिद्धू 2004 में राजनीति में आए और छा गए। उन्होंने अमृतसर से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा थी और कांग्रेस के आर एल भाटिया को 90 हजार वोटों से मात दी थी। ऐसे दिग्गज को हराया तो स्वभाविक था कि पंजाब की राजनीति में सिद्धू का कद एकाएक ही बड़ा हो गया।

2009 के लोकसभा चुनाव में वह दोबारा जीते। 2014 में बीजेपी ने उनका टिकट तो काटा, लेकिन राज्यसभा के रास्ते सिद्धू को संसद भेजना ही पड़ा। साल 2016 में उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। भाजपा भी छोड़ दी और कांग्रेस में पत्नी समेत शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed