{"_id":"65bb285288179b952a015f05","slug":"navjot-sidhu-took-dig-his-opponents-post-comment-on-x-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नवजोत सिद्धू ने कसा तंज, एक्स पर लिखा-हुनर होगा तो दुनिया कदर करेगी, एड़ियां उठाने से...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: नवजोत सिद्धू ने कसा तंज, एक्स पर लिखा-हुनर होगा तो दुनिया कदर करेगी, एड़ियां उठाने से...
Thu, 01 Feb 2024 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:45 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी नहीं थम रही। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नवजोत सिद्धू कई बार आमने सामने हो चुके हैं। वहीं कई रैलियों और आयोजन में गुटबाजी के चलते कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ चुके हैं। जिसको लेकर पार्टी के सीनियर नेताओं में भी गुटबाजी खुलकर सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर अपने विरोधियों पर तंज कसा। सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट लिखा है कि हुनर होता तो दुनिया कदर करेगी, एड़ियां उठाने से किरदार ऊंचे नहीं होते।
पंजाब कांग्रेस के मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सिद्धू के बीच लंबे अरसे से शीत युद्ध जारी है। पार्टी के मौजूदा प्रधान का कहना है कि सिद्धू पार्टी लीग से अलग हटकर प्रदेश में जगह-जगह रैलियां कर रहे हैं।
इसी को लेकर बीते दिनों मोगा से पंजाब कांग्रेस के दो सीनियर नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने सस्पेंड भी कर दिया। इसके बावजूद नवजोत सिद्धू की रैलियां का दौरा रुका नहीं बल्कि प्रदेश में सिद्धू कांग्रेस की विचारधारा और पंजाब को सुदृढ़ बनाने की नीतियों को लेकर जहां भी रैलियां कर रहे हैं वहां उन्हें लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है जो पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं को एक आंख नहीं भा रहा है।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश भर में जगह-जगह लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रैलियां कर रहे हैं इस बीच कांग्रेस की गुटबाजी सीनियर नेताओं के सामने जमकर उभर रही है। नवजोत सिंह सिद्धू की यह टिप्पणी इस बीच आने के यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पोस्ट उन्होंने बीते दिनों के प्रकरण को लेकर किया है।