फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   navjot sidhu on front foot on congres pitch and twitter followers hiking

फ्रंट फुट पर आए नवजोत सिद्धू तो फॉलोअर बने वकार 'यूनुस'

Mon, 16 Jan 2017 09:33 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
navjot sidhu on front foot on congres pitch and twitter followers hiking
नवजोत सिद्धू
रविवार की दोपहर जैसे ही सिद्धू पाजी ने टीम कांग्रेस की ओर से बैटिंग शुरू की तो फालोअर्स भी वकार यूनुस की तरह लय में आ गए। फालोअर्स तो वकार यूनुस (पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज) की तरह छोर बदल-बदलकर धुंआधार गेंदबाजी करते रहे और नवजोत सिंह सिद्धू हर घंटे तिहरा शतक ठोकते रहे।
विज्ञापन


ट्विटर पर नवजोत सिंह सिद्ध की यह पारी जबरदस्त रही। भले ही क्रिकेट पिच पर उनका सर्वाधिक स्कोर, लेकिन कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सोशल मीडिया की पिच में हर आधे घंटे में उनके खाते में 150 से ज्यादा फैन जुड़ रहे थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह कांग्रेस में शामिल होने से पहले ट्विटर पर उनके फालोअर्स की संख्या दो लाख 69 हजार थी। उसके बाद तो फालोअर्स ने जमकर गेंदबाजी की। शाम साढ़े सात बजे तक उनके फालोअर्स की संख्या दो लाख 73 हजार के पार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच राजनीति के स्टेडियम में बैठे उनके विरोधियों ने भी खूब हूटिंग की। उनकी और से खूब खिल्ली उड़ाते हुए ट्वीट किए गए और व्हाट्सएप संदेश भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed