{"_id":"5795b5444f1c1b856421dfde","slug":"navjot-sidhu-navjot-sidhu-press-conference-navjot-sidhu-press-conf-on-resignation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू पहली बार बोले, पत्ते नहीं खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू पहली बार बोले, पत्ते नहीं खोले
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने स्पष्ट कर दिया कि किन कारणों के चलते उन्होंने ये कदम उठाया। हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि उनका अगला कदम क्या होगा?
दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 'मैंने इस्तीफा दिया क्योंकि मुझसे कहा गया था कि पंजाब से दूर रहोगे, पंजाब की तरफ मुंह नहीं करोगे।' सिद्धू कहते हैं कि धर्मों में सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म, सिद्धू कैसे छोड़ दे?
उन्होंने कहा कि सिद्धू पंजाब कैसे छोड़ दे, जिन्होंने 10 साल में 4 चुनाव जिताए। पंछी सारा जहां घूमता है और शाम को घोंसले में आकर सांस लेता है, सिद्धू कैसे वापिस घर न लौटे। दुनिया की कोई पार्टी पंजाब से ऊपर नहीं, कोई पार्टी पंजाब से बड़ी नहीं। कोई भी नुकसान हो, सिद्धू झेलने को तैयार है।
विज्ञापन
सिद्धू कहते हैं कि मोदी लहर आई तो मुझे डुबो दिया, मुझसे अमृतसर छोड़ने को कहा गया, पंजाब या पार्टी को चुनने को कहा गया, मैंने पंजाब चुना, जहां पंजाब का हित होगा, सिद्धू साथ खड़ा मिलेगा। एक नहीं तीन चार बार नाइंसाफी हुई। मुझे मेरा कसूर बताया जाए, पंजाब छोड़ने की शर्त क्यों।

आगे की रणनीति पर बात नहीं
नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
इससे पहले इस्तीफे पर संक्षिप्त बयान में सिद्धू ने अपनी भावी योजना के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया था, लेकिन संकेत हैं कि वह अपनी पार्टी में राज्य में चल रही चीजों से नाखुश थे।
दरअसल सिद्धू राज्यसभा से इस्तीफ़ा दे चुके हैं और उनके आम आदमी पार्ट में जाने की अटकलें हैं। हांलाकि पंजाब बीजेपी की तरफ़ से बार-बार यह कहा जा रहा है कि अब तक उन्हें सिद्धू का इस्तीफ़ा नहीं मिला है जबकि सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर ने साफ़ किया था कि राज्यसभा से इस्तीफे का मतलब बीजेपी से भी इस्तीफा है।
पंजाब के भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला भी कह चुके हैं कि सिद्धू भाजपा के साथ थे और रहेंगे।

सांपला बोले, अभी तक भाजपा में ही हैं नवजोत सिद्धू
नवजोत सिद्धू के इस्तीफे को लेकर बोले विजय सांपला
- फोटो : फाइल फोटो
राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर सनसनी फैलाने वाले नवजोत सिद्धू को लेकर भाजपा का मानना है कि सिद्धू अभी पार्टी में ही हैं। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला ने कहा कि सिद्धू अभी तक भाजपा में ही हैं।
उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। भाजपा के कैडर-बेस्ड पार्टी है। यहां हरेक को अपनी जिंदगी के फैसले लेने का अधिकार है। पर सिद्धू ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। न ही सीपीएस डॉ. नवजोत कौर ने इस्तीफा दिया है।
घुमान में पिछले दिनों आयोजित समागम में नजरंदाज किए जाने के सवाल पर विजय सांपला ने कहा कि इस मामले में उन्होंने कैबिनेट सचिव को शिकायत दी है। हालांकि अभी तक जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म निभाती रहेगी। पर गठबंधन सांझीदार से भी उम्मीद करते हैं कि वह भी गठबंधन धर्म निभाएं और सहयोग करें।
सांपला ने कहा कि बड़े परिवार में भी ऐसे मसले हो जाते हैं। पार्टी उन्हें बड़े मकसद पंजाब में तीसरी बार जीत दिलवाने के प्रधान पद सौंपा है। बड़े मकसद केलिए कई बार छोटी बातों को इग्नोर करना पड़ता है।