{"_id":"5d3d74dd8ebc3e6cd3276920","slug":"navjot-sidhu-meets-to-victims-family-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बेघर हुए 80 परिवार, मदद को आगे आए नवजोत सिद्धू, फ्लैट में करेंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से बेघर हुए 80 परिवार, मदद को आगे आए नवजोत सिद्धू, फ्लैट में करेंगे शिफ्ट
Sun, 28 Jul 2019 04:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Jul 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई महीनों से अपने विधानसभा क्षेत्र से दूर रहे नवजोत सिद्धू अब लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। पूर्वी विधानसभा के चमरंग रोड पर स्थित 80 झुग्गियों में लगी आग से बेघर हुए लोगों के लिए सिद्धू फ्लैट का प्रबंध करेंगे। शनिवार को झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 80 परिवारों ने नवजोत सिद्धू के साथ उनके घर में मुलाकात की।
विज्ञापन
इन परिवारों ने सिद्धू को आग लगने से हुए अपने नुकसान के बारे में बताया। सिद्धू से अपील की कि उनके रहने का प्रबंध किया जाए। इस पर नवजोत सिद्धू ने न्यू अमृतसर में आर्थिक रूप में कमजोर परिवारों के लिए बनाए फ्लैटों में इन परिवारों को शिफ्ट करने का वादा किया।
विज्ञापन
सिद्धू ने इन प्रभावित परिवारों से वादा किया कि इस हफ्ते उन्हें उक्त फ्लैटों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वार्ड नंबर 26 के पार्षद शैलेन्द्र शैली ने इन पीड़ित परिवारों के पक्ष में एक पत्र भी सिद्धू को सौंपा।
विज्ञापन
मकबूलपुरा का ब्लॉक सीवरेज खोले अधिकारी
नवजोत सिद्धू ने निगम अधिकारियों को अपने निवास पर तलब कर उन्हें पूर्वी विधानसभा हलके के मकबूलपुरा इलाके में जाम हुए सीवेरज को खोलने के आदेश दिए।
सिद्धू के साथ बैठक के बाद निगम के चीफ इंजीनियर अनुराग महाजन ने बताया कि सिद्धू ने पूर्वी विधानसभा हलके के विकास कामों में तेजी लाने के लिए कहा है। चार जुलाई को निगम की एफएंडसीसी की बैठक में करोड़ों के काम की मंजूरी दी गई है। इसके तहत ही शहर का विकास किया जाना है।