{"_id":"649a6e40ac451907df053e41","slug":"navjot-sidhu-introduce-his-would-be-daughter-in-law-on-twitter-2023-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Navjot Sidhu: इनायत रंधावा बनेंगी सिद्धू परिवार की बहू, नवजोत सिद्धू ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navjot Sidhu: इनायत रंधावा बनेंगी सिद्धू परिवार की बहू, नवजोत सिद्धू ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी खुशखबरी
Tue, 27 Jun 2023 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:23 PM IST
सार
नवजोत सिद्धू ने ट्वीटर पर बहू की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-बेटा अपनी प्यारी मां की सबसे बड़ी इच्छा का सम्मान करता है... इस शुभ दुर्गा-अष्टमी के दिन मां गंगा की गोद में, एक नई शुरुआत, हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा से मिलिए।
विज्ञापन
होने वाली बहू के साथ सिद्धू परिवार।
- फोटो : twitter @sherryontopp
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू की सगाई हो गई है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी होने वाली बहू का परिचय दिया और उसकी तस्वीरें साझा कीं। सिद्धू ने तस्वीरों के साथ लिखा-बेटा अपनी प्यारी मां की सबसे बड़ी इच्छा का सम्मान करता है... इस शुभ दुर्गा-अष्टमी के दिन मां गंगा की गोद में, एक नई शुरुआत, हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा से मिलिए।
विज्ञापन
तस्वीरों में इनायत रंधावा बेहद प्रसन्न मुद्रा में सिद्धू परिवार के साथ नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक इनायत पटियाला के मनिंदर रंधावा की बेटी हैं। वह फौज में सेवाएं दे चुके हैं और इस समय पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में बतौर डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
सिद्धू की ओर से सोशल मीडिया पर सांझा की तस्वीरों में इनायत काफी सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं। बावजूद इसके वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। सिद्धू के करीबी पटियाला जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नरिंदर पाल लाली ने कहा कि इस समय पूरा परिवार ऋषिकेश में हैं, जहां से वह बुधवार रात तक वापस लौट सकते हैं। उसके बाद ही शादी तय होने की खुशी में समागम होगा।
विज्ञापन
The son honours the most cherished desire of his beloved mother …. On this auspicious Durga-Ashtami day in the lap of mother Ganges , a new beginning , introducing our would be daughter in law Inayat Randhawa . They exchanged promise bands. pic.twitter.com/4ELfTpUTmJ
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) June 26, 2023
नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कैंसर से जूझ रही हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि करण सिद्धू की सगाई इसी के चलते की गई है। सूत्रों के अनुसार, इनायत पटियाला की ही रहने वाली हैं।