{"_id":"57b2cee74f1c1b4c446eb9fd","slug":"navjot-sidhu-entry-in-aam-admi-party-postphoned-many-reasons-exposed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिंह सिद्धू की आम आदमी पार्टी में एंट्री टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिंह सिद्धू की आम आदमी पार्टी में एंट्री टली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Aug 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर जा सकते हैं आम आदमी पार्टी में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू की 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग टल गई है। सूत्रों के अनुसार सिद्धू की पार्टी और पंजाब चुनाव में क्या जिम्मेवारी होगी, इसके बारे में कोई फैसला नहीं हो पाया है।
'आप' सूत्रों के मुताबिक,सिद्धू अपने व्यक्तिगत कामों और टीवी शो की व्यस्तता का हवाला दे रहे हैं हालांकि प्रतीत हो रहा है कि दोनों पक्षों में किसी मुद्दे पर गतिरोध बना हुआ है। इससे पहले यह खबरे आ रही थी कि सिद्धू 15 अगस्त को आप में शामिल हो सकते हैं।

केजरीवाल से मिल चुके हैं सिद्धू
d
बीते शुक्रवार को नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के नेशनल कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान डिनर टेबल पर दोनों के बीच खुलकर बातचीत हुई।
चर्चा थी कि सिद्धू 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर सकते हैं। ऐसे में इस मुलाकात को उसी मामले को लेकर बताया जा रहा है और अगर सिद्धू आप में शामिल हो जाते हैं तो पार्टी उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती हैं।
सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की घोषणा स्वयं केजरीवाल करेंगे। यही नहीं सिद्धू की पत्नी नवजोत सिद्धू के भी आप में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सिद्धू पर अपना रुख स्पष्ट करेगी पार्टी
sidhu
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं को बल देते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही एक उचित मंच से भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू पर अपना रुख स्पष्ट करेगी।
इस्तीफा देने के बाद सिद्धू ने पहली प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वह जल्द अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे। तभी से यह चर्चा है कि सिद्धू आप में शामिल होंगे। हालांकि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सिद्धू के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं, लेकिन उन्होंने उस पर ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उनका कहना है कि यदि वे आते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन उनका आधार सिर्फ अमृतसर तक ही सीमित है।
उधर, पंजाब चुनाव के प्रभारी संजय सिंह ने भी नवजोत सिद्धू के आप में शामिल होने पर कोई स्पष्ट राय नहीं रखी, लेकिन उन्होंने कहा कि आप में शामिल होने का फैसला स्वयं सिद्धू को करना है। संजय सिंह ने कहा कि जब उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था तो आप ने उनके फैसले का स्वागत किया। अब आप में शामिल होने का निर्णय उन्हें लेना है।