{"_id":"587b04f34f1c1b222aba9173","slug":"navjot-sidhi-has-become-big-challange-for-captain-amrinder-singh-punjab-assembly-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन के लिए बड़ी उलझन बन गए नवजोत सिद्धू, जानिए क्यों और कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन के लिए बड़ी उलझन बन गए नवजोत सिद्धू, जानिए क्यों और कैसे?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्ध् पर दिया बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा छोड़कर सियासी तौर पर बेघर हुए नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस में आना तय है, लेकिन वे कैप्टन के लिए बड़ी उलझन बन गए हैं। माना जा रहा है कि सिद्धू अब किसी भी दिन विधिवत तौर पर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
इस बारे में उनकी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी बातचीत हो चुकी है। नवजोत सिद्धू पंजाब में कांग्रेस के स्टार कैंपेनरों में शामिल होंगे। दिलचस्प है कि भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे नवजोत सिद्धू को जब आप ने तरजीह नहीं दी तो वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
ऐसे हालात के बीच भी विपक्ष के निशाने पर सिद्धू नहीं हैं, बल्कि शिअद, भाजपा व आप के निशाने पर कैप्टन अमरिंदर हैं। विपक्षी दलों ने चुनावी माहौल के बीच यह प्रचारित करना शुरू कर दिया है कि अगर कांग्रेस जीती तो पार्टी आलाकमान कैप्टन को साइड कर सिद्धू को मुख्यमंत्री पद दे सकता है।

कैप्टन के लिए अपनी साख बचाना हुआ जरूरी
नवजोत सिंह सिद्धू
विपक्ष के इस प्रचार ने ऐसी हवा बनाई कि कैप्टन अमरिंदर को भी अपनी साख बनाए रखने के लिए कई दिनों तक दिल्ली में डेरा डालना पड़ा। आलाकमान की ओर से भले ही कैप्टन को निश्चिंत रहने के लिए कहा गया है, फिर भी राहुल गांधी और नवजोत सिद्धू के बीच चल रही बातचीत ने कैप्टन के कान खड़े कर दिए हैं।
कैप्टन पूरी कवायद के बीच नवजोत सिद्धू को अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ाने पर सहमत हैं लेकिन एक परिवार को एक टिकट की तर्ज पर वे नवजोत सिद्धू या उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को टिकट देने के इच्छुक हैं।
उधर, नवजोत कौर ने साफ कर दिया है कि चुनाव कोई भी लड़े, उन्हें एतराज नहीं। हम अमरिंदर सिंह के साथ वैसे संबंध नहीं चाहते, जैसे अकालियों के साथ थे। नवजोत कौर के इस बयान से साफ संकेत हैं कि सिद्धू के औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने पर वे पार्टी में अपनी एक स्पष्ट भूमिका चाहते हैं। यह भूमिका ही चाहत ही कैप्टन अमरिंदर के लिए सिरदर्द बन सकती है।