{"_id":"6545440892a5abcb990d2875","slug":"navjot-kaur-sidhu-wins-battle-from-cancer-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: नवजोत सिद्धू की पत्नी ने जीती कैंसर से जंग, भावुक पोस्ट में लिखी दिल की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: नवजोत सिद्धू की पत्नी ने जीती कैंसर से जंग, भावुक पोस्ट में लिखी दिल की बात
Sat, 04 Nov 2023 12:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:38 AM IST
सार
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का कैंसर स्टेज दो तक पहुंच गया था। उस समय नवजोत सिंह सिद्धू जेल में थे और डॉ. सिद्धू ने हिम्मत दिखाते हुए अपना ऑपरेशन कराया था। हालांकि रिहाई के बाद सिद्धू हमेशा हर कीमोथैरेपी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।
विज्ञापन
अपनी पत्नी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने सात माह की लड़ाई के बाद कैंसर को हरा दिया है। जैसे ही उन्हें कैंसर मुक्त होने की टेस्ट रिपोर्ट मिली तो वह भावुक हो उठीं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि अब वह अपने शरीर के अंग दान कर सकेंगी।
विज्ञापन
डॉ. नवजोत कौर ने लिखा है कि वह बेहद खुश हैं कि उनके पीईटी स्कैन के अनुसार अब वह कैंसर मुक्त घोषित कर दी गई हैं। वह सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं कि वह भी अपने बाल दान कर सकेंगी। आगे लिखती हैं कि आइए लकड़ी बचाने के लिए बिजली शवदाह गृह को हां कहें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डॉ. सिद्धू का कैंसर स्टेज दो तक पहुंच गया था। उस समय नवजोत सिंह सिद्धू जेल में थे और डॉ. सिद्धू ने हिम्मत दिखाते हुए अपना ऑपरेशन कराया। रिहाई के बाद सिद्धू हमेशा हर कीमोथैरेपी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।
विज्ञापन