{"_id":"430e4d3cda8187ddbcc5653ac6e84a1c","slug":"national-shooter-simranjit-singh-sippy-murder-case-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से बोली एक मां, मैंने ऐसा जंगल राज कहीं नहीं देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से बोली एक मां, मैंने ऐसा जंगल राज कहीं नहीं देखा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैंने ऐसा जंगलराज कहीं नही देखा। ये शब्द थे न्याय की गुहार लगाती उस मां के, जिसके बेटे को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया गया था। नेशनल शूटर सिमरनजीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की मां दिपिंदर कौर ने पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल और यूटी प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से मिलने के बाद प्रेस से बात करते हुए सिप्पी सिद्धू के भाई जिप्पी सिद्धू ने कहा कि राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने भरोसा दिया है कि वह मामले को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस प्रशासन से कहेंगे। जिप्पी सिद्धू का कहना था कि वह सबसे पहले आईजी आरपी उपाध्याय से मिले।
विज्ञापन
वहां से सिर्फ एक ही जवाब मिला वेट एंड वॉच। इसके बाद एडवाइजर विजय कुमार देव से मिले तो उनसे काफी सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने भी पूरा विश्वास दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा। जो भी कातिल होगा, उसे सजा जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
अब बुधवार को वह राज्यपाल से मिले तो उन्होंने कहा है कि वह पर्सनल लेवल पर मामले को देखेंगे। सिप्पी की मां ने कहा कि पुलिस मामले को उलझा रही है। जबकि पूरा शहर जानता है कि हत्या किसने की है और सबूत किसके खिलाफ हैं।
बता दें कि नेशनल शूटर सिप्पी सिद्धू की हत्या को दो महीने से अधिक हो गए हैं। पुलिस से हताश सिप्पी के परिजन बुधवार को राज्यपाल सोलंकी से मिलने पहुंचे। राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए सिप्पी के परिजनों ने सिप्पी की हत्या का आरोप शहर की ही एक जज की बेटी पर लगाया है।
परिजनों ने मीडिया के सामने खुलकर हाईकोर्ट की सीटिंग जज और उसकी बेटी का नाम लिया। परिजनों का कहना है कि हत्या वाले दिन भी सिप्पी घर से जज की बेटी से ही मिलने की बात कहकर गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि सिप्पी की हत्या होने से कुछ दिन पहले जज की बेटी उनके घर आई थी और धमकाकर भी गई थी।
जिप्पी सिद्धू का साफ कहना था कि अगर ये आरोप जज की बेटी पर न लगकर किसी आम आदमी पर होते तो अब तक पुलिस ने कब का उसे गिरफ्तार कर लिया होता। सिप्पी की हत्या के पीछे जज की बेटी का हाथ है। इसलिए पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
परिजनों का कहना है कि इसके बाद भी अगर कुछ नहीं हुआ तो वह दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे और मामले में यूटी के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। हालांकि राज्यपाल और एडवाइजर ने उन्हें न्याय का भरोसा दिया है।
जिप्पी सिद्धू ने बताया कि 13 दिसंबर को वह मटका चौक से सेक्टर 17 प्लाजा तक कैंडल मार्च निकालेंगे। जिप्पी ने शहरवासियों से अपील की कि वह कैंडल मार्च में शामिल हों और न्याय की इस लड़ाई में परिवार का साथ दें।