Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Seminar on Indian Knowledge Systems at AGC

Chandigarh News: एजीसी में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

Sun, 29 Nov 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
National Seminar on Indian Knowledge Systems at AGC
अमृतसर। अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (एजीसी) में 25 और 26 नवंबर को ‘इंडिया इन द वर्ल्ड ऑर्डर: इंडिजिनस वैल्यूज, नॉलेज सिस्टम्स एंड एन इंडिपेंडेंट नेशनल पर्सपेक्टिव’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें देशभर के विद्वानों, शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों ने वैश्विक व्यवस्था में भारत की भूमिका और स्वदेशी ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर विचार साझा किए।
विज्ञापन

संगोष्ठी में आईकेजी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार जितेंद्र नरूला ने आर्थिक मजबूती और वैश्विक एकीकरण पर विचार रखे। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के प्रो. (डॉ.) पंकज छाबड़ा ने सतत विकास में भारतीय ज्ञान प्रणाली की भूमिका बताई। वहीं, डॉ. आदर्श पाल विज ने शिक्षा और विज्ञान में भारतीय ज्ञान परंपरा पर व्याख्यान दिया। दूसरे दिन भारतीय मूल्य प्रणाली, आर्थिक विचार, आध्यात्मिकता, नैतिकता और सुशासन में स्वदेशी दृष्टिकोण पर चर्चा हुई। इसमें डॉ. मधुर महाजन, डॉ. नित्या शर्मा और डॉ. आशीष अरोड़ा ने विचार रखे।
विज्ञापन

एजीसी के चेयरमैन अमित शर्मा, फाइनेंस डायरेक्टर रागिनी शर्मा, जनरल सेक्रेटरी राघव वशिष्ठ और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजनीश अरोड़ा ने संगोष्ठी के आयोजन की सराहना की। प्रिंसिपल डॉ. गौरव तेजपाल ने विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की भागीदारी को सराहा। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को भारतीय मूल्यों और ज्ञान परंपरा को शिक्षा, करियर और जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed