फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Roller Skating Championships: After 22 years, Chandigarh won gold

राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप : 22 साल बाद चंडीगढ़ ने पाया सोना

Sat, 10 Apr 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
National Roller Skating Championships: After 22 years, Chandigarh won gold
चंडीगढ़। 58वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों का लगातार पदक जीतने और चैंपियनशिप जीतने का सिलसिला जारी है। चैंपियनशिप का आयोजन सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोलर स्केटिंग ऑफ इंडिया की ओर से कराई जा रही चैंपियनशिप में शुक्रवार को महिला सीनियर वर्ग के क्वाड मुकाबले में 22 साल बाद चंडीगढ़ ने विजेता ट्रॉफी जीती। पंजाब की टीम रजत और हरियाणा की टीम कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। इससे पहले इनलाइन हॉकी इवेंट में सब-जूनियर गर्ल्स मुकाबले में कनार्टक को स्वर्ण, चंडीगढ़ को रजत और पंजाब को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

सब-जूनियर लड़कों के वर्ग में पंजाब को स्वर्ण, हरियाणा को रजत और चंडीगढ़ को कांस्य पदक मिला। जूनियर लड़कों के वर्ग में आंध्र प्रदेश को पहला, हरियाणा को दूसरा और चंडीगढ़ को तीसरा स्थान मिला। जूनियर लड़कियों के वर्ग में हरियाणा को स्वर्ण, पंजाब को रजत और चंडीगढ़ को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed