{"_id":"5745de0b4f1c1bb515692a5c","slug":"national-league-championship-chandigarh-defeating-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने पुणे को और नेपाल को हराकर चंडीगढ़ अगले राउंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने पुणे को और नेपाल को हराकर चंडीगढ़ अगले राउंड में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद भगत सिंह हरियाणा रुरल प्रीमियर नेशनल लीग चैंपियनशिप में चंडीगढ़ ने नेपाल को 21 रन से हराकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टूर्नामेंट क्रिकेट फेडरेशन ऑॅफ हरियाणा की ओर से खेलकूद मंत्रालय भारत सरकार की देखरेख में करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में भारत, नेपाल और पाकिस्तान की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। मैच में पहले खेलते हुए चंडीगढ़ की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की पूरी टीम 22.3 ओवर में 123 के स्कोर पर सिमट गई। वहीं एलआईसी स्कूल सेक्टर-26 में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान ने पुणे को 106 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए। असद परवेज ने सबसे अधिक 75 रन की पारी खेली। शाहरूख अली ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में तेजस ने 18 रन देकर दो विकेट और शंकर ने 35 रन देकर दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की पूरी टीम 119 रनाें पर सिमट गई।
विज्ञापन