फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Investigation Agency conducting searches at various places in Punjab-Haryana in Sidhu MooseWala murde

Sidhu Moosewala: पंजाब-हरियाणा में NIA की दबिश, मुक्तसर में गोल्डी बराड़, सोनीपत में काला जठेड़ी के घर छापा

Mon, 12 Sep 2022 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 04:01 PM IST
सार

एनआईए की टीम द्वारा हरियाणा में गैगंस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी के घर व कार्यालय गांव जठेड़ी में रेड की गई है। गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है

विज्ञापन
National Investigation Agency conducting searches at various places in Punjab-Haryana in Sidhu MooseWala murde
मुक्तसर में पहुंची एनआईए की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की दिल्ली से पहुंची टीम ने सोमवार सुबह मुक्तसर में दबिश दी। टीम ने मुक्तसर पुलिस की मदद से कोटकपूरा रोड स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के घर और पिप्पल वाली गली में एक बूट विक्रेता के घर पूछताछ की। एनआईए की टीम पहले बागवाली गली में स्थित पिप्पल वाली लिंक गली में एक बूट विक्रेता के घर पहुंची और परिवार के सदस्यों से मोबाइल सिम संबंधी पूछताछ की। 
विज्ञापन


परिवार के मुखिया के पास चार वर्ष पहले बीएसएनएल कंपनी का मोबाइल नंबर हुआ करता था जो उसने बंद करवा दिया था। मगर यह नंबर बाद में किसी ने दोबारा जारी करवा लिया। ये बताया जा रहा है कि यह नंबर अब किसी गैंगस्टर के पास चल रहा है। टीम के आने की सूचना मिलने पर गली के लोग और भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने परिवार के बारे में एनआईए टीम की संतुष्टि करवाई कि परिवार का किसी गैंगस्टर के साथ कोई लिंक नहीं है। इसके बाद टीम वहां से चली गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम कोटकपूरा रोड आदेश अस्पताल के पास गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निवास पर पहुंची। जहां परिवार से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का परिवार मुक्तसर में रहता है। गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई थे। जिन्हें वर्ष 2021 में नौकरी से हटा दिया गया था। बताते हैं कि परिवारिक सदस्यों ने गोल्डी बराड़ को बेदखल किया हुआ है। 

बटाला में जग्गू भगवानपुरिया के घर रेड 

बटाला के नजदीकी गांव भगवानपुर में सोमवार को एनआईए ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के घर पर छापामारी की। टीम के साथ पंजाब पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया। सूत्रों के मुताबिक एनआईए के करीब 100 लोगों ने जग्गू भगवानपुरिया के घर में तलाशी अभियान चलाया। गांव के लोगों में इस छापेमारी को लेकर दहशत है। बटाला के गांव भगवानपुर में सर्च अभियान सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। पिछले दिनों जग्गू भगवानपुरिया को बटाला पुलिस सतनाम सिंह सत्तू हत्याकांड के मामले में ट्रांसिट रिमांड पर बटाला लाई थी। 

 

सोनीपत में गैंगस्टर काला जठेड़ी के घर पड़ा छापा

एनआईए की टीम द्वारा निरीक्षक योगेन्द्र इंचार्ज सीआईए खरखौदा की टीम को साथ लेकर गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी के घर व कार्यालय गांव जठेड़ी में रेड की गई है। गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और इस समय तिहाड़ जेल दिल्ली में बन्द है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी इसी गैंग का हाथ था। मूसेवाला की हत्या के संदर्भ में ही एनआईए की टीम द्वारा संदीप उर्फ काला जठेड़ी के घर पर रेड की बात कही जा रही है।

यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के घर पर छापेमारी, परिजनों से पूछताछ

एनआईए की टीम ने सोमवार सुबह गैंगस्टर विरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा के लक्ष्मी गार्डन स्थित घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने काला राणा के परिजनों से बातचीत की। इस दौरान एनआईए ने काला राणा के घर के आसपास एरिया का पूरा नक्शा तैयार किया। सुबह करीब सात बजे आई टीम ने काला राणा के परिजनों ने घंटों बातचीत की। एनआईए की यह छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गों के ठिकानों पर छापेमारी के तहत की गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित काला राणा पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

काला राणा फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। कुछ माह पहले उसे थाईलैंड से इंटरपोल के माध्यम से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अप्रैल माह में उसे व्यवसायी करनाल निवासी मनोज वधवा से रंगदारी मांगने के मामले में अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद करीब दो माह पहले उसे पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजा और उनके बिजनेस पार्टनर पर गोलियां चलवाने का केस में अदालत में पेश किया गया।

चंडीगढ़ में गैंगस्टर लक्की पटियाल के घर रेड 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विरोधी बंबीहा गैंग को चलाने वाले गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ लक्की पटियाल के घर चंडीगढ़ में एनआईए ने छापेमारी की। एनआईए ने खुड्डा लाहोरा में सुबह छह बजे रेड की। रेड करीब पांच घंटे तक चली। टीम ने लक्की के परिजनों से पूछताछ की। 

बंबीहा गैंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए मूसेवाला की मौत का बदला लेने की बात कही थी। बंबीहा गैंग को चलाने वाले दविंदर बंबीहा की साल 2016 में पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। अब इस गैंग को आर्मेनिया में बैठा गैंगस्टर लक्की गौरव पटियाल चला रहा है। लक्की पर चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में बाउंसर सुरजीत और इंडस्ट्रियल एरिया में लॉरेंस के करीबी पीयू के पूर्व सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या करवाने का आरोप है। दोनों की हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर ली थी। गुरलाल मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी लेने वाले गोल्डी बराड़ का भाई है। वहीं मोहाली के मुल्लांपुर और नयागांव में भी दो गैंगस्टर्स के घरों में एनआईए ने छापेमारी की है। 

अमृतसर में गैंगस्टर शुभम और पूर्व गैंगस्टर सोनू कंगला के घर दी दबिश 

अमृतसर में एनआईए की टीमों ने सोमवार तड़के पांच बजे 88 फुट रोड और गिलवाली गेट इलाके में दबिश दी। एनआईए की टीमों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर 88 फुट रोड स्थित गैंगस्टर शुभम और गिलवाली गेट इलाके में पूर्व गैंगस्टर भूपिंदर सिंह उर्फ सोनू कंगला के घर पर रेड की गई। सोनू कंगला पर पूर्व में कई केस दर्ज किए गए। जिनमें से कई केसों में वह रिहा हो चुका है और आजकल वह समाज सेवा में अपनी पहचान बनाने के प्रयास कर रहा है। उसकी माता दलबीर कौर इलाके की पार्षद है और सोनू कंगला के भी राजनेताओं के साथ संबंध हैं। हालांकि इस दौरान एनआईए अधिकारियों ने पुलिस के अधिकारियों को रेड के दौरान कहीं साथ नहीं लिया, बल्कि पुलिस को शुभम और सोनू कंगला के घर के बाहर सुरक्षा देने तक की सीमित रही। एनआईए की टीमें गैंगस्टर शुभम और सोनू कंगला के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथ संबंध खंगाल रही है। अधिकारी सुबह से लेकर सायं तक सोनू कंगला के घर में जांच करती रही। 

कोटकपूरा: गैंगस्टर विनय दियोड़ा समेत तीन के घरों पर दबिश

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर में कुख्यात गैंगस्टर विनय दियोड़ा समेत तीन बदमाशों के घरों पर छापे मारे। एनआईए की टीम ने तीन से पांच घंटे तक तलाशी ली। इस जांच प्रक्रिया के दौरान फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ व नारकोटिक्स सेल की टीम भी हाजिर रही। 

कोटकपूरा शहर में सुबह करीब साढ़े पांच बजे एनआईए की टीम ने तीन स्थानों पर दबिश दी। हालांकि इनमें से कुछ समय पहले फिरोजपुर जेल में मरने वाले गैंगस्टर भोला शूटर के घर पर कोई भी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि भोला शूटर की मौत के बाद उसके माता-पिता घर छोड़कर किसी स्थान पर चले गए हैं। इसके अलावा गैंगस्टर विनय दियोड़ा के घर पर टीम ने करीब पांच घंटे तक तलाशी ली। 

घर में अलमारियों में लगे ताले तोड़ने के लिए एक दुकानदार को भी बुलाया गया। गैंगस्टर विनय दियोड़ा का संबंध दविंदर बंबीहा गैंग से है और उसके भाई लवी दियोड़ा की गैंगवार के दौरान हत्या कर दी गई थी। विनय दियोड़ा पर भी कुछ आपराधिक मामले चल रहे हैं और इन दिनों वह भगोड़ा है। एनआईए ने मोहल्ला कश्मीरियां में एक फैक्टरी पर भी छापा मारा।

यह फैक्टरी हैप्पी नामक एक नौजवान के परिवार की है लेकिन उसके अपराध या अपराधियों से लिंक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस कार्रवाई के बारे में न तो एनआईए के अधिकारियों ने कोई जानकारी दी और न ही जिला पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध करवाई लेकिन सूत्रों का दावा है कि एनआईए की टीम ने कुछ संदिग्ध सामान व दस्तावेज अपने कब्जे में लिया है।

गुरसेवक सिंह के घर पहुंची टीम

पटियाला में एनआईए ने सोमवार को राजपुरा के गांव मंजौली में गुरसेवक सिंह नाम के एक व्यक्ति के घर रेड की। इस दौरान करीब पांच घंटे तक गुरसेवक सिंह से एनआईए की टीम ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि गुरसेवक सिंह एक समाज सेवक है। लांडरां कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वह गैंगस्टर गौरव के संपर्क में आया। बाद में साल 2017 में जब गैंगस्टर गौरव किसी केस के संबंध में नाभा जेल में बंद था तो गुरसेवक सिंह उससे मुलाकात करने भी गया था। 

एनआईए ने खन्ना के होटल से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

उधर, एनआईए और पुलिस की संयुक्त टीमों ने खन्ना के एक होटल में रेड की। अचानक रेड से होटल प्रबंधक व आसपास हड़कंप मच गया। इस बीच पुलिस ने होटल को घेर लिया और टीम अंदर चली गई। एनआईए ने खन्ना के होटल से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एनआईए का इनपुट मिला है कि खन्ना जीटी रोड पर एसएसपी ऑफिस के कुछ दूरी पर होटल में दो संदिग्ध हैं। एनआईए के आते ही होटल को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। मौके पर तीन डीएसपी, चार एसएचओ समेत करीब 50 पुलिस मुलाजिम मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि होटल के एक कमरे से अमृतसर के रहने वाले दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। अब तक आधिकारिक तौर पर किसी ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed