{"_id":"6699f8f88fedb59f9f09131c","slug":"national-investigation-agency-arrested-man-providing-weapons-to-terrorist-lakhbir-landa-gang-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आतंकी लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ NIA का एक्शन, हथियार मुहैया करवाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आतंकी लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ NIA का एक्शन, हथियार मुहैया करवाने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 19 Jul 2024 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:01 AM IST
सार
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के एक अधिकारी के मुताबिक टीम ने आरोपी बलजीत सिंह के नेटवर्क को लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 12 जगहों पर रेड की।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी लखबीर लंडा पर बड़ी कार्रवाई की है। आतंकी लंडा गैंग को हथियार मुहैया कराने और पंजाब में आतंकी घटनाओं व टारगेट किलिंग में शामिल एक आरोपी को एनआईए ने दबोच लिया है।
विज्ञापन
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के एक अधिकारी के मुताबिक टीम ने आरोपी के नेटवर्क को लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 12 जगहों पर रेड की। पकड़े गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के बडवानी निवासी बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई उर्फ बल्ली के तौर पर हुई है। आरोपी को पंजाब से ही गिरफ्तार किया गया है। एनआईए के मुताबिक तस्करी किए गए हथियार कारोबारियों से रंगदारी मांगने जैसे अपराधों में इस्तेमाल होते थे।
विज्ञापन