फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Higher Education Mission constituted

नेशनल हायर एजूकेशन मिशन गठित

Fri, 08 Nov 2013 03:48 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
National Higher Education Mission constituted
पंजाब सरकार ने नेशनल हायर एजूकेशन मिशन गठित किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इस मिशन के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के शिक्षा और भाषा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका इस परिषद के उप चेयरमैन और डा.रोशन सुंकारिया आईएएस प्रमुख सचिव हायर एजूकेशन और भाषा पंजाब मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों (कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक, सिविल सोसायटी एवं उद्योग) के सात सदस्य मनोनीत किए हैं।

जिनमें डा. केके तलवार सलाहकार पंजाब सरकार स्वस्थ एवं चिकित्सा शिक्षा, डा. जीएस कालकट चेयरमैन पंजाब राज्य किसान आयोग, चंद्र मोहन, पाल ओसवाल चेयरमैन-कम-एमडी वर्धमान ग्रुप, राजिंदर गुप्ता चेयरमैन ट्राईडेंट ग्रुप संघेड़ा, नीना टिवाणा चेयरमैन हरपाल टिवाणा फाउंडेशन और डा. धर्मिंदर सिंह ऊभा निदेशक शिक्षा एसजीपीसी हैं।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि सात एक्स-ऑफिसो मैंबर अरुण कुमार उप-कुलपति पंजाब विवि, चंडीगढ़, डा.जसपाल सिंह कुलपति पंजाबी विवि पटियाला, डा.अजायब सिंह उप-कुलपति गुरूनानक देव विवि अमृतसर, डा. एसएस गिल उप-कुलपति बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस फरीदकोट, रजनीश अरोड़ा उप-कुलपति पंजाब तकनीकी विवि जालंधर, स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर रूसा हैं और अंजलि भावरा आईएएस प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा पंजाब स्पेशल इन्वायटी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed