फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national health mission union strike ends off after meeting with minister anil vij

कल से ड्यूटी पर नजर आएंगे NHM कर्मी, सरकार से हुआ समझौता

Sun, 06 Nov 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Sun, 06 Nov 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
national health mission union strike ends off after meeting with minister anil vij
नेशनल हेल्थ मिशन यूनियन के सदस्यों के साथ अनिल विज
12 दिनों से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मी कल से काम करते नजर आएंगे। सरकार के साथ उनका समझौता हो गया, जिसके बाद स्ट्राइक खत्म कर दी गई। बीते दिन नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी यूनियन के सदस्य मंत्री अनिल विज से मिलने के लिए अंबाला पहुंचे। यहां उनसे बातचीत के बाद उन्होंने देर रात हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


यूनियन की स्टेट बॉडी ने विज के आवास पर करीब पौना घंटा बातचीत के बाद ये घोषणा की। विज ने यूनियन की सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बर्खास्त किए गए 59 एनएचएम कर्मचारियों की तुरंत प्रभाव से बहाली के आदेश भी दे दिए। विज ने भी देर रात इसकी पुष्टि की है। मंत्री के इसी रवैये से संतुष्ट होकर एनएचएम कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र गौतम ने प्रदेशभर में शनिवार देर रात से ही हड़ताल वापस लेने का आह्वान कर दिया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सोमवार से सभी कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आएंगे। गौतम ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के बुलावे पर कर्मचारी नेता ओमपाल रोहतक, हरीश कौशिक सोनीपत, राधे सोनीपत,  दीपक रोहतक, राजबीर बेरवाल जींद, रेणू कंबोज रोहतक व पाल कौर अंबाला का प्रतिनिधिमंडल शनिवार रात को मंत्री के आवास पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन में होगी विशेष बैठक
एनएचएम कर्मचारी नेता गौतम ने बताया कि विज ने यूनियन को आश्वस्त किया है कि एनएचएम कर्मचारी यूनियन की जितनी भी मांगें हैं, उन पर विचार करने के लिए दस दिन के भीतर चंडीगढ़ में विशेष बैठक बुलाई जाएगी। इसमें स्वयं मंत्री, हेल्थ विभाग के आला अफसर और यूनियन का डेलीगेशन शामिल होगा। इसी विशेष बैठक में मांगों पर अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed