{"_id":"57e29c6b4f1c1bc409a839e9","slug":"national-health-mission-haryana-appeal-to-people-about-dengue-and-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेल्थ मिशन की अपील, डेंगू से बचना है तो बस एक ये काम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हेल्थ मिशन की अपील, डेंगू से बचना है तो बस एक ये काम करें
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
चिकनगुनिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा ने सभी लोगों से एक खास अपील की है। पंचकूला में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलो को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ ही नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा भी अलर्ट हो चुका है। इसके लिए एनएचएम के डायरेक्टर ने कहा है कि डेंगू से निपटने के लिए संडे को ड्राई डे के तौर पर मनाएं।
ड्राईडे यानी रविवार को पानी के बर्तनों मसलन टंकियां, घड़े, कूलर और कंटेनर को खाली करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। इसके साथ ही शरीर को ढंककर रखे। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव एवं नैशनल हैल्थ मिशन हरियाणा के निदेशक डा. साकेत कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को नेशनल हेल्थ मिशन के सभागार में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम और मच्छरों का लारवा खत्म करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें एनएचएम हरियाणा के डायरेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस दिशा में और अधिक प्रभावी ढंग से कदम उठाएं जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को पनपने से रोका जा सके। इस बैठक में उपायुक्त पंचकूला डॉ0 गरिमा मित्तल, सिविल सर्जन पंचकूला डॉ0 वीके बंसल, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के कार्यकारी अभियंता अशोक शर्मा सहित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि विभाग तो डेंगू को रोकने के लिए प्रयास कर रहा है साथ ही आम जनता का जागरुक होना भी जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं को आदेश दिए कि लोगों को घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने देने, घर के अंदर व बाहर सात दिन से अधिक पानी खड़ा न होने देने क्योंकि मादा मच्छर खड़े पानी में ही अंडे देती है। इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ0 वीके बंसल ने बताया कि शहरी क्षेत्र पंचकूला में जहां-जहां पानी इकट्ठा होता है, वहां एंटी लारवा दवाई का छिड़काव रोजाना किया जा रहा है। इसके साथ ही वैक्टर डैन्सिटी चैक की जा रही है, पानी के कंटेनर चेक किए जा रहे हैं।
यह हैं रिस्क एरिया में ज्यादा ध्यान
सिविल सर्जन ने बताया कि राजीव कालोनी, इंदरा कालोनी, अभयपुर, बुढनपर, घग्गर हटस, गेट नंबर 3, गेट नंबर 4, पिंजौर ऐरिया, कौशल्या हट्स, ईंट-भट्टे में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आईईसी एक्टीविटीज के तहत बचाव के तरीकों से संबंधित पंफलेट बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी आस-पास कूड़ा-करकट और टूटे-फूटे बर्तनों व टायरो आदि में पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए।
शरीर को ढंककर रखे सभी लोग
सिविल सर्जन वीके बंसल ने कहा कि लोग इस मौसम में शरीर को ढंक कर रखें क्योंकि यह मच्छर घुटनों से नीचे व कोहनी पर काटता है। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारियों व अधिकारियो को जागरुक करते हुए कहा कि वे अपने मेजों के नीचे साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें क्योंकि यह मच्छर दिन में काटता है।