फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Games: Ritu won gold and Shubham won silver medal in Penchak Silat.

राष्ट्रीय खेल : पेंचक सिलाट में रीतू ने स्वर्ण और शुभम ने जीता रजत पदक

Mon, 30 Oct 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
National Games: Ritu won gold and Shubham won silver medal in Penchak Silat.
चंडीगढ़। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में चंडीगढ़ के शुभम और रीतू ने पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में दो पदक जीते हैं। चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात रीतू ने असम की खिलाड़ी को 32-14 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं शुभम को फाइनल में महाराष्ट्र के खिलाड़ी ने 32-30 से हरा दिया। उन्हें रजत पदक मिला। राष्ट्रीय खेलों में दो पदक जीतने पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के महासचिव भरत भूषण ने खिलाड़ियों के साथ कोच करण सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन

रीतू सेक्टर-34 थाना में तैनात हैं। वह पेंचक सिलाट की बेहतर महिला खिलाड़ी के तौर पर जानी जाती हैं। इस वर्ष सितंबर में नासिक में खेली गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही थीं। बेहतर प्रदर्शन के चलते इस वर्ष नवंबर में दुबई में खेली जानी वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का हिस्सा होंगी। वहीं शुभम जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर-32 में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। राज्य स्तर पर कई पदक जीत चुका है। वहीं इस वर्ष सितंबर में नासिक में खेली गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed